सामूहिक राम नाम जप को लेकर बैठक आहूत — ताल वाले बालाजी मंदिर में 14 जुलाई को संत प्रहलाद महाराज के सान्निध्य में होने वाले सामूहिक राम नाम जप कार्यक्रम की तैयारियों के लिए कमेटियों का गठन किया गया।
पात्रों को वितरित किए स्वीकृति पत्र — पूर्व विधायक महर्षि ने टाउन हॉल और बछरारा के सेवा शिविरों का निरीक्षण कर पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के स्वीकृति पत्र सौंपे।
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मनाई जयंती — स्थानीय भाजपा कार्यालय में पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि की उपस्थिति में जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती मनाई गई।