राम भरत मिलाप, रामायण का सबसे सुंदर प्रसंग - पूर्व मंत्री रिणवा

राम भरत मिलाप, रामायण का सबसे सुंदर प्रसंग - पूर्व मंत्री रिणवा

मनोज पारीक — — राजस्थान

रामायण में राम-भरत मिलाप का प्रसंग सबसे सुंदर व संदेश परक प्रसंगों में से एक है। भगवान राम के वनवास गमन के दौरान ..

रामायण में राम-भरत मिलाप का प्रसंग सबसे सुंदर व संदेश परक प्रसंगों में से एक है। भगवान राम के वनवास गमन के दौरान प्रकट भरत और राम का मिलन प्रसन्नता मिश्रित भावुक कर देने वाला प्रसंग है और भाई भाई के मध्य त्याग व समर्पण का सार्थक सामाजिक संदेश भी देता है। यह विचार मंगलवार रात्रि पूर्व वन, पर्यावरण,खनिज व देवस्थान विभाग मंत्री राजकुमार रिणवा ने व्यक्त किए। वे यहां शिवाजी सेवा संस्थान की ओर से आयोजित रामलीला के मंचन कार्यक्रम में स़रक्षीय उद्बोधन दे रहे थे। रिणवा ने रामलीला कमेटी के संयोजक, निर्देशक सहित कमेटी के सदस्यों के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि रामलीला का आयोजन हमारी सनातन संस्कृति का प्रतीक है एवं इसके माध्यम से समाज में प्रेम, मित्रता व समाज में समरसता के संस्कारों का संदेश प्रवाहित होता है। कार्यक्रम को पूर्व पालिकाध्यक्ष लीटू कल्पनाकांत ने भी संबोधित किया। कल्पनाकांत ने शिवाजी सेवा संस्थान को समाजिक सरोकारों का श्रेष्ठ संस्थान बताते हुए कहा कि संस्थान का सदस्य होने का अर्थ संस्कारवान होने का प्रतीक है। इससे पूर्व रामलीला कमेटी की ओर से पूर्व मंत्री रिणवा व कल्पनाकांत का रामनामी दुप्पटा पहना कर अभिनंदन किया है। लीला में भरत मिलाप, सुरप नखा की नाक काटना, खर-दूषण वध एवं रावण दरबार के शानदार दृश्य प्रस्तुत किए। इसमें नागेन्द्र गंगावत ने रावण, विक्रम स्वामी ने भरत, प्रमोद सोनी ने खर, पुरूषोत्तम सैनी ने दूषण, अमित महर्षि ने राम, भोजराज इन्दौरिया ने लक्ष्मण, मुकेश सैनी ने सीता व रौनक सोनी ने सुरपनखा का जीवंत अभिनय कर खूब वाह-वाही लूटी। वहीं नन्हे-मुन्ने बालक बालिकाओं ने कविता,गीत व नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। लीला के निर्देशक रामलाल माली व विक्रम स्वामी ने किया।आयोजन समिति के पवन सोनी, राधेश्याम पीपलवा, भवानी शंकर इन्दौरिया, प्रकाश प्रजापत, बंटी धानुका, योगेश मंडकरा, चुन्नी लाल प्रजापत आदि की ओर से आभार व्यक्त किया गया। आर्टिस्ट उपेन्द्र सतासरिया की ओर से कलाकारों की आकर्षक रूप सज्जा व मेकअप किया गया। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष किशोरीलाल बील, गोविन्द प्रसाद सोनी, बनवारीलाल बील, विकास रिणवा, बनवारीलाल सोनी, पार्षद संतोष बाबू इन्दौरिया, अनुराग हारित, योगाचार्य एवं कथा वाचक पवन जोशी, साहित्यकार कुलदीप व्यास, दीपक डीडवानिया, सुशील गौड़, मधुसूदन माटोलिया, रामावतार धानुका, पवन माटोलिया, राधेश्याम सोनी, धनराज सोनी, मुरलीमनोहर मंडकरा, डॉ. हीरालाल सोनी, सिद्धार्थ पारीक, पवन शर्मा एवं संतलाल महर्षि आदि सहित बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य लोगों सहित महिला पुरूष और बच्चे भी उपस्थित रहे। मंचीय संचालन प्रभात बील ने किया।

https://jgnews.live/article/ram-bhrt-milap-ramayn-ka-sbse-sundr-prsng-poorv-mntree-rinva