अघोषित आर्थिक आपातकाल के खिलाफ शिक्षकों ने किया भोजन का बहिष्कार

 अघोषित आर्थिक आपातकाल के खिलाफ शिक्षकों ने किया भोजन का बहिष्कार

मनोज पारीक — — राजस्थान

राज्य सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों एवं लंबित आर्थिक मांगों के विरोध में अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के...

राज्य सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों एवं लंबित आर्थिक मांगों के विरोध में अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के प्रांतीय आह्वान पर लोहिया महिला महाविद्यालय में चल रहे पंचायतीराज चुनाव प्रशिक्षण के दौरान राजस्थान शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सीगड़ के नेतृत्व में शिक्षकों ने नाश्ते एवं दोपहर के भोजन का बहिष्कार कर विरोध दर्ज करवाया। संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष उपेंद्र शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों की अनदेखी करना उचित नहीं है। सरकार समर्पित वेतन, दीपावली का पूरा बोनस तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित परिलाभों का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करे। प्रांतीय संयुक्त मंत्री शुभकरण नैण ने कहा कि कर्मचारियों के आर्थिक अधिकारों की अनदेखी के खिलाफ भोजन बहिष्कार के माध्यम से सरकार का ध्यान आकर्षित किया गया है। इस दौरान प्रकाश चौधरी , राकेश गहलोत, मुकेश भास्कर, रामचंद्र ऐचरा, अनिल पारीक, सोमवीर पांडे, सुनील शर्मा, रमेश बुडानिया, राम रतन सिंह, सुभाष बुहाना, शिवभूषण, राजपाल पटीर, मुकेश डूडी, राजकुमार जांगिड़, रामचंद्र निठारवाल एवं प्रभु जांघू सहित शिक्षक व संगठन के पदाधिकारी उपस्थित थे।

https://jgnews.live/article/aghoshit-aarthik-aapatkal-ke-khilaph-shikshkon-ne-kiya