संस्कार केंद्र का वार्षिक उत्सव एवं दर्शन कार्यक्रम सम्पन्न

 संस्कार केंद्र का वार्षिक उत्सव एवं दर्शन कार्यक्रम सम्पन्न

मनोज पारीक — — राजस्थान

विद्या भारती संस्थान, जयपुर से सम्बद्ध एवं आदर्श शिक्षण संस्थान चूरू द्वारा संचालित स्थानीय श्री संचियालाल बैद माध्यमिक...

विद्या भारती संस्थान, जयपुर से सम्बद्ध एवं आदर्श शिक्षण संस्थान चूरू द्वारा संचालित स्थानीय श्री संचियालाल बैद माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर के स्वामी विवेकानंद सरस्वती संस्कार केंद्र में वार्षिक उत्सव एवं संस्कार केंद्र दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगरपालिका अध्यक्ष सुनील शर्मा व अध्यक्षता रामगोपाल मुरारका ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि वासुदेव चाकलान, केंद्र संरक्षक झाबरमल तथा मुख्य वक्ता जिला संस्कार केंद्र प्रमुख ओमप्रकाश मील रहे। समारोह के दौरान केंद्र के भैया-बहनों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम में भीवराज सोनी के आर्थिक सौजन्य से विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य शरद कुमार शर्मा, आनंदीलाल चौधरी, विनोद प्रजापत, राकेश नायक, हिमांशु मालपुरिया, पवन माटोलिया, रघुनाथ इन्दौरिया, संजय चारण, अश्विन कुमार, मनोज सैनी, केंद्र चालिका कांता तोषावड़ा तथा केंद्र पालक अमित हरितवाल सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित थे। 

https://jgnews.live/article/snskar-kendr-ka-varshik-utsv-evn-drshn-karykrm-smpnn