‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर जिला कांग्रेस की बैठक आयोजित
मनोज पारीक — — राजस्थान
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार आज बुधवार को चूरू जिला कांग्रेस कमेटी...
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार आज बुधवार को चूरू जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में जिला अध्यक्ष मनोज मेघवाल के निर्देशन में तथा प्रदेश सचिव रियाजत अली खान की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 1 नवंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करना रहा। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव रियाजत अली खान, भंवर जसेल, अरविंद चाकलान, प्रदीप तोदी, नारायण बालान, शमशेर खान, मुख्तयार खान, फकीर चंद दानोदिया , जमील चौहान सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने रैली की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर रैली में भाग लेने तथा लोकतंत्र एवं मताधिकार की रक्षा के लिए अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर अरविंद चाकलान ने जानकारी देते हुए बताया कि इसी विषय को लेकर गत दिवस को शहर एवं देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक शहर एवं देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय स्थित विधायक आवास पर विधायक पूसाराम गोदारा के सानिध्य में आयोजित की जाएगी। बैठक में दिल्ली रैली में अधिकाधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा आवश्यक तैयारियों को लेकर चर्चा की जाएगी। इस दौरान जसकरण गौड़, विजय कुमार माली, विद्याधर बेरवाल, विजय कुमार भुवाल, जितेंद्र आलडिया, सुशील माली, चरण सिंह कोका, इस्माइल खान, महबूब अली खान, मनोज भूखरेड़ी आदि मौजूद रहे।
https://jgnews.live/article/vot-bchao-desh-bchao-railee-men-bhageedaree-sunishchit-krne