विधिक जागरूकता शिविर मे विधार्थियो को दी कानून की जानकारी
मनोज पारीक — — राजस्थान
स्थानीय केपीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ताल्लुका विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में अपर जिला एवं सेशन न्यायधीश निर्देशन....
स्थानीय केपीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ताल्लुका विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में अपर जिला एवं सेशन न्यायधीश निर्देशन में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अरुण जांगिड़, तालुका सदस्य संतोष बाबू इंदौरिया तथा ताल्लुका पैनल अधिवक्ता लक्ष्मण प्रजापत उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांगिड़ ने विद्यार्थियों को कानूनी सहायता, विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यक्रमों तथा शिक्षा के अधिकार के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा कानून की जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। ताल्लुका अधिवक्ता लक्ष्मण प्रजापत ने बच्चों से संबंधित विभिन्न कानूनी प्रावधानों तथा शिक्षा के अधिकार से जुड़े कानूनों की जानकारी सरल भाषा में दी। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ. ओमप्रकाश गोदारा ने विद्यार्थियों को शिक्षा एवं कानून के प्रति जागरूक रहने का संदेश देते हुए सभी अतिथियों व आगन्तोका का आभार व्यक्त किया।
https://jgnews.live/article/vidhik-jagrookta-shivir-me-vidharthiyo-ko-dee-kanoon-kee