राष्ट्रीय अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट में भाग लेने के लिए टीम रवाना

राष्ट्रीय अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट में भाग लेने के लिए टीम रवाना

मनोज पारीक — — राजस्थान

अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी द्वारा आयोजित अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने...

अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी द्वारा आयोजित अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतियोगी गांधी बाल निकेतन से रवाना हुए। अणुव्रत समिति के तत्वावधान में जा रही इस टीम का नेतृत्व समिति के संरक्षक मोतीलाल तातेड़ कर रहे हैं। समिति अध्यक्ष कुलदीप व्यास ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में समूह गान, एकल गायन और भाषण में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतियोगी जैन विश्व भारती,लाडनूं में देश भर से आए प्रतियोगियों के बीच अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे । समिति के ए सी सी संयोजक नरेन्द्र सांकृत्य स्टेट टीम के वाइस कैप्टेन के रूप में नेतृत्व कर रहे हैं। संगीत शिक्षक महेश कत्थक और टीम कोच सुमन शर्मा के साथ 9 प्रतियोगी छात्र - छात्राओं ने प्रतियोगिता की थीम " हमारी ताकत,हमारा परिवार " के नारे लगाते हुए प्रस्थान किया।

https://jgnews.live/article/rashtreey-anuvrt-krietivitee-k-ntest-men-bhag-lene-ke-lie