शासन का वास्तविक उद्देश्य जनकल्याण, न्याय और लोक मंगल के भावो से होना चाहिए - पूर्व मंत्री रिणंवा

शासन का वास्तविक  उद्देश्य जनकल्याण, न्याय और लोक मंगल के भावो से होना चाहिए - पूर्व मंत्री रिणंवा

मनोज पारीक — — राजस्थान

शहर की सामाजिक व सांस्कृतिक सरोकारों की अग्रणी संस्था शिवाजी सेवा संस्थान की ओर से तापड़िया शिवालय में आयोजित शिवाजी....

शहर की सामाजिक व सांस्कृतिक सरोकारों की अग्रणी संस्था शिवाजी सेवा संस्थान की ओर से तापड़िया शिवालय में आयोजित शिवाजी बाल रामलीला गत रात्रि भगवान श्री राम के राज्याभिषेक के साथ सम्पन्न हुई। राज्याभिषेक समारोह को मुख्य अतिथि एवं संस्थान के संरक्षक के रूप में संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री राजकुमार रिणंवा ने कहा कि संसार में रामराज्य की परिकल्पना प्रत्येक मानव के भीतर छुपी अच्छाई का प्रतीक है। नवरात्रि एवं दिपावली पर्व पर प्रतिवर्ष रामलीला का मंचन और उसमें भगवान श्री राम का राज्याभिषेक इसे प्रमाणिकता के साथ सिद्ध करता है। रिणंवा ने कहा कि समाज में अहंकार जैसी बुराईयों से मानवता सदैव त्रस्त रही है और अहंकार जैसी बुराई को समूल समाप्त करने की परिकल्पना के साथ ही प्रतिवर्ष रामलीलाओं का आयोजन किया जाता है। प्रतिवर्ष रावण का अंत हमें शिक्षा देता है कि ज्ञान, शक्ति और वैभव होने के बावजूद अहंकार मनुष्य के विनाश का कारण बन सकता है। रिणंवा ने कहा कि राम राज्य का आदर्श हमें सिखाता है कि शासन का वास्कातविक उद्देश्य जनकल्याण, न्याय और लोग मंगल होना चाहिए । इससे पूर्व रामलीला के मंच पर मेघनाद वध, कुंभकर्ण वध एवं रावण वध व लक्ष्मण द्वारा रावण से ज्ञान प्राप्ति के आकर्षक दृष्य प्रस्तुत किए गए। लीला में अमित महर्षि ने राम, भोजराज इन्दौरिया ने लक्ष्मण, मुकेश सैनी ने सीता व नागेन्द्र गंगावत ने रावण का शानदार एवं जीवंत अभिनय कर खूब वाह-वाही लूटी। रामलीला में अभिनय करने वाले कलाकारों को कमेटी की ओर प्रतीक चिन्ह व तापड़िया परिवार के प्रतिनिधि जगमोहन हारित द्वारा मिठाई के बॉक्स भेंट कर सम्मानित किया गया। रामलीला के गायन, कविता पाठ, नृत्य एवं हास्य नाटिकाएं प्रस्तुत करने वाले कलाकारों को रतनगढ़ धार्मिक चैनल के रतनलाल वर्मा को भी प्रतीक चिन्ह व मिठाई भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं रामलीला में आर्थिक सहयोग करने पर युवा व्यवसायी विकास रिणंवा, कुणाल व्यास, संतोष बाबू इन्दौरिया, रामावतार माटोलिया, मनोज जोशी, जयप्रकाश-राहुल नौहाल, सुंदर सिंधी, पवन सेवदा, अभिषेक पारीक, सुरेन्द्र हुड्डा, हेमंत ताम्रायत, दीपक डीडवानिया, मदन लाल मुकेश कुल्थिया, घनश्याम सैनी, भवानीसिंह राजपुरोहित, कांशीराम प्रजापत, किशोर बिजारणियां, रामलाल-कन्हैयालाल माली, प्रह्लाद जसैल, पवन कुल्थिया, सिद्धार्थ कौटिल्य पारीक व छोटेलाल स्वामी को अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। रामलीला में पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि की ओर से भी ग्यारह हजार रूपए सहयोग स्वरूप भेंट किए गए। संस्थान के अध्यक्ष किशोरीलाल बील ने सहयोग करने वाले दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। रामलीला के निर्देशक रामलाल माली व विक्रम स्वामी की ओर से मंच सज्जा, मेकअप, वेषभूषा व दृष्यांकन करने वाले कलाकारों का अभिनंदन किया गया एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।   संचालन समिति के पवन कुल्थिया, प्रमोद सोनी, बंटी धानुका, भवानी शंकर इन्दौरिया, पुरुषोत्तम सैनी, कन्हैयालाल माली, राधेश्याम पीपलवा, नंदलाल प्रजापत, पवन नौखवाल, रौनक सोनी, केदार सोनी, सचिन धर्ड आदि की ओर से आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया गया। 

https://jgnews.live/article/shasn-ka-vastvik-uddeshy-jnklyan-nyay-aur-lok-mngl-ke-bhavo