14 प्रत्याशियों के 15 नामांकन हुये दाखिल
मनोज पारीक — — राजस्थान
रतनगढ़ - निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन दाखिल करते प्रत्याशी गण।
पंचायत समिति सदस्य के निर्वाचन की प्रक्रिया के तहत सोमवार को भाजपा, कांग्रेस व आर एल पी के प्रत्याशियों ने अपने अपने समर्थकों के साथ निवार्चन कार्यालय पहुंचकर निर्वाचन अधिकारी मिथलेश कुमार के समक्ष अपने नामांकन दाखिल किये । निर्वाचन अधिकारी कुमार ने बताया कि सोमवार को 14 प्रत्याशियों के कुल 15 नामांकन दाखिल हुये जिसके तहत पंचायत समिति वार्ड संख्या 03 से इन्द्रा ने इंडियन नेशनल काँग्रेस से, मूली राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से, वार्ड संख्या 04 से नेमाराम इंडियन नेशनल कांग्रेस व पोकरराम राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी, वार्ड संख्या 07 से मंजू कवँर निर्दलीय, वार्ड संख्या 10 से पवन सिंह निर्दलीय, वार्ड संख्या 12 से अनिता कवँर निर्दलीय, वार्ड संख्या 14 से सुरेन्द्र कुमार इंडियन नेशनल कांग्रेस, वार्ड संख्या 22 से बाल चन्द खीचड़ इंडियन नेशनल कांग्रेस, वार्ड संख्या 24 सुशीला जाट ने भारतीय जनता पार्टी व निर्दलीय के रूप में दो नामांकन सेट दाखिल किये। वहीं वार्ड संख्या 25 से पन्नाराम इंडियन नेशनल कांग्रेस, वार्ड संख्या 26 से इंदिरा इंडियन नेशनल कांग्रेस, वार्ड संख्या 28 से रचना देवी इंडियन नेशनल कांग्रेस, वार्ड संख्या 29 से ज्याना इंडियन नेशनल कांग्रेस से अपना नामांकन दाखिल किया।
https://jgnews.live/article/14-prtyashiyon-ke-15-namankn-huye-dakhil