44 वे निःशुल्क नेत्र जांच शिविर सम्पन्न (117 मरीजों की मोतियाबिंद की जांच व 65 मरीजों का लैंस प्रत्यारोपण के लिए चयन)

44 वे निःशुल्क नेत्र जांच शिविर सम्पन्न   (117 मरीजों की मोतियाबिंद की जांच व 65 मरीजों का लैंस प्रत्यारोपण के लिए चयन)

मनोज पारीक — — राजस्थान

रतनगढ़ माहेश्वरी सभा ट्र्स्ट, शंकरा आई हॉस्पिटल,जिला अंधता निवारण समिति जयपुर व एम एन पी जालान सेवा ट्रस्ट के द्वारा 44...

रतनगढ़ माहेश्वरी सभा ट्र्स्ट, शंकरा आई हॉस्पिटल,जिला अंधता निवारण समिति जयपुर व एम एन पी जालान सेवा ट्रस्ट के द्वारा 44 वां नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच व नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन माहेश्वरी भवन के प्रांगण में हुआ। ट्रस्टी व शिविर प्रभारी नरेंद्र झंवर ने बताया कि शिविर में 117 मरीजो की मोतियाबिंद जांच कर 65 मरीजों का नेत्र लैंस प्रत्यारोपण के लिए चयन किया गया व शेष मरीजो को निःशुल्क दवाई दी गई। चयनित रोगियों को ऑपरेशन के लिए जयपुर ले जाया गया। वहां उनका ऑपरेशन गुरुवार को आधुनिक तकनीक द्वारा बिना टांके का किया जाएगा। मानव सेवा के इस अनूठे अभियान का शुभारंभ भगवान शंकर की प्रतिमा के आगे तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट अंकित मीमानी,डॉ० विजयसिंह राजोरिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर शुभारंभ पर रामोतार चांडक,गौरीशंकर जालान,सुनील जालान ने अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन किया। इस अवसर पर उतरी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी समाज के उपाध्यक्ष एडवोकेट रजनीकांत सोनी, जिलाउपाध्यक्ष राकेश जाजू , ओमप्रकाश सारस्वत, मुरलीधर मण्डगिरा,नन्दकिशोर माटोलिया,महावीर रामगढ़िया,रामोतार ठठेरा,मांगीलाल स्वामी,ओमप्रकाश मंगलहारा एवं शंकरा हॉस्पिटल की टीम व गणमान्य मरीज उपस्थित थे। शिविर में शंकरा आई हॉस्पिटल की टीम और माहेश्वरी ट्रस्ट के कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे।

https://jgnews.live/article/44-ve-nihshulk-netr-janch-shivir-smpnn-117-mreejon-kee