आर.सी.बी क्रिकेट बॉक्स प्रतियोगिता में 16 टीमें दिखाएंगी दम
मनोज पारीक — — राजस्थान
मेगा हाईवे स्थित सरदारशहर रोड पर आरसीबी क्रिकेट बॉक्स द्वारा आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे सीजन का विधिवत...
मेगा हाईवे स्थित सरदारशहर रोड पर आरसीबी क्रिकेट बॉक्स द्वारा आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे सीजन का विधिवत एवं भव्य आगाज हुआ। उद्घाटन समारोह में मनोज जांगिड़ (रघुनाथपुरा) व रामवीर सिंह राईका सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने शिरकत कर खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की और उनका उत्साहवर्धन किया। अतिथियों ने मैदान पर उपस्थित सभी प्रतिभागी टीमों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल केवल जीत-हार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन में अनुशासन, दृढ़ संकल्प, टीम भावना और विपरीत परिस्थितियों में संघर्ष करने की सच्ची प्रेरणा देता है। युवाओं को मैदान में अपनी प्रतिभा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर नई ऊंचाइयां हासिल करनी चाहिए। सात दिनों तक चलने वाले इस रोमांचक क्रिकेट महाकुंभ में कुल 16 टीमें खिताब के लिए आपस में भिड़ेंगी। अतिथियों ने इस शानदार व सुव्यवस्थित रात्रिकालीन आयोजन के लिए आयोजक रुपेश बिजारणिया एवं श्रीराम चौहान की सराहना करते हुए पूरी आयोजन समिति और सभी खिलाड़ियों को सफल आयोजन की बधाई एवं मंगलकामनाएं प्रेषित कीं इस अवसर परसामाजिक कार्यकर्ता वासुदेव भूढ़ाडरा जुगराज सामरिया हेमंत सेन वीर भाटी जतिन भाटी लालचंद प्रजापत प्रिंस सोनी शाहरूख मनियार राहुल सोनी रंजीत भोजक प्रतीक भोजक आदि उपस्थित थे
https://jgnews.live/article/aar-see-bee-kriket-b-ks-prtiyogita-men-16-teemen-dikhaengee