रतनगढ़ छः न्याति ब्राह्मण महासभा ने विप्र जनप्रतिनिधियो का किया सम्मान
मनोज पारीक — — राजस्थान
गत माह सम्पन्न हुये निकाय चुनावों में रतनगढ़, राजलदेसर और छापर में विप्र समाज के विजय रहे प्रतिनिधियों का छः न्याति ब्राह्मण महासंघ...
गत माह सम्पन्न हुये निकाय चुनावों में रतनगढ़, राजलदेसर और छापर में विप्र समाज के विजय रहे प्रतिनिधियों का छः न्याति ब्राह्मण महासंघ की रतनगढ़ शाखा द्वारा स्थानीय आर्य पब्लिक विद्यालय में आहूत सम्मान समारोह में सम्मान किया गया। रतनगढ नगरपालिका के अध्यक्ष सुनील शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि एवं विशिष्ट अतिथि छः न्याति ब्राह्मण महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष पाराशर नारायण एवं छापर नगरपालिका की उपाध्यक्ष श्रीमती इंद्रादेवी थी एवं महासंघ के तहसील अध्यक्ष अंबिकाजी हारित, गौङ ब्राह्मण समाज के कार्यकारी अध्यक्ष वैद्यय लक्ष्मीनारायण शर्मा , खण्डेलवाल ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष बद्रीप्रसादजी बणसिया, पारीक समाज के अध्यक्ष एवं महासंघ के तहसील महासचिव विमल पारीक, दाधीच ब्राहमण समाज के अध्यक्ष उदयप्रकाश दायमा, गुर्जर गौङ ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष महेंद्र गुर्जर गौङ एवं सारस्वत विप्र समाज के प्रतिनिधि के रूप में शंकरलाल सारस्वत बतौर अतिथि मंचस्थ थे। कार्यक्रम का शुभारम्भ मंचस्थ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं योगेश मंडगिरा और पंडित शिवकरण शर्मा द्वारा मंगलाचरण के साथ हुआ। इस अवसर पर पाराशर नारायण जी ने अपने उद्बोधन में वर्तमान परिस्थितियों में ब्राह्मण समाज की स्थिति एवं आवश्यकताओं पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला, पूर्व विधायक महर्षि ने राजनीति के क्षेत्र में ब्राह्मणों की घटती हुई सहभागिता पर चिंता व्यक्त करते हुए समस्त विप्र समाज को आपसी मतभेद को भुलाकर एक होकर काम करने पर बल दिया और नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को अपनी शुभकामनाएं दी। तहसील अध्यक्ष हारित ने उपस्थित सभी अतिथियों को अपनी शुभकामनाएं एवं व्यस्त समय में भी कार्यक्रम में पधारने पर धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर छः न्याति ब्राह्मण समाज के शहर अध्यक्ष नवल महर्षि, वासुदेव चाकलान , उम्मेद मिश्रा, अशोक गौड़, सत्यनारायण सेवदा, अशोक पारीक, रामदेव चंदनिया, श्यामलाल जोशी, बनवारीलाल महर्षि, भानु प्रकाश इंदौरिया, विष्णु धर्ङ , सुरेन्द्र हरित, नारायण दायमा, दीपक डिडवानिया, रमेश पारीक, मनमोहन बोचीवाल , श्रीमती अंबिका तिवारी, श्रीमती रेखा पारीक, श्रीमती शिवानी महर्षि सहित सैकड़ो विप्र बंधु व शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रवि प्रकाश शर्मा ने किया।
https://jgnews.live/article/rtng-chhh-nyati-brahmn-mhasbha-ne-vipr-jnprtinidhiyo-ka