महर्षि वाल्मीकि मनाया प्राकट्य दिवस
मनोज पारीक — — राजस्थान
भगवान महर्षि वाल्मीकि जी के प्राकट्य दिवस के पावन अवसर पर वाल्मीकि समाज एवं सर्वसमाज के लोगों द्वारा श्रद्धा, उत्साह....
भगवान महर्षि वाल्मीकि जी के प्राकट्य दिवस के पावन अवसर पर वाल्मीकि समाज एवं सर्वसमाज के लोगों द्वारा श्रद्धा, उत्साह और भक्तिभाव के साथ समारोह आयोजित किया गया। स्थानीय वार्ड संख्या 40 में बापूनगर विद्यालय के पास स्थित भगवान महर्षि वाल्मीकि मंदिर में हुए इस कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष सुनील शर्मा के साथ विश्व हिन्दू परिषद अध्यक्ष जगदेव सांखोलिया, संत मस्तगिरि महाराज , वेद प्रकाश पंवार, हरिप्रसाद हर्षवाल व वार्ड पार्षद रोहित पंवार आदि मंचस्थ रहे। समारोह के दौरान भगवान महर्षि वाल्मीकि जी के आदर्शों, उनके महान व्यक्तित्व तथा भारतीय संस्कृति और साहित्य में उनके अतुलनीय योगदान का स्मरण किया गया। उपस्थितजनों ने गांधी विद्यालय के पास नई सड़क निर्माण करवाने, ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने, महर्षि वाल्मीकि का नया हॉल बनवाकर मूर्ति स्थापित करवाने की मांग नगर पालिका अध्यक्ष के सम्मुख रखी, जिसमें से सड़क निर्माण एवं ट्रांसफार्मर संबंधी मांग को तुरंत स्वीकार कर घोषणा की गई तथा वाल्मीकि भवन व मूर्ति स्थापन का आश्वासन आगामी समय में नगरपालिका अध्यक्ष द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में मंचस्थ अतिथियों का स्वागत गोविन्द कुमार, भंवरलाल पेंटर, लालचंद, परसाराम, अनिल पंवार, विष्णु पंवार आदि समाज के गणमान्य नागरिकों ने दुपट्टा उढ़ाकर व माला पहनाकर किया। इस अवसर पर भगवान महर्षि वाल्मीकि जी की शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से निकाली। शोभा यात्रा का जगह-जगह पर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया।
https://jgnews.live/article/mhrshi-valmeeki-mnaya-prakty-divs