भानीधोरा मंदिर आरती में नियमित आए 18 बच्चों को मिली साइकिल

भानीधोरा मंदिर आरती में नियमित आए 18 बच्चों को मिली साइकिल

मनोज पारीक — — राजस्थान

बच्चों को सनातन संस्कृति एवं संस्कारों से जोड़ने की अनूठी पहल के तहत श्री भानीधोरा मंदिर में शरद पूर्णिमा पर आयोजित लोकमंगल समारोह में 90....

बच्चों को सनातन संस्कृति एवं संस्कारों से जोड़ने की अनूठी पहल के तहत श्री भानीधोरा मंदिर में शरद पूर्णिमा पर आयोजित लोकमंगल समारोह में 90 दिवसीय ’बाल भक्ति अभियान’ की निर्धारित अर्हता पूर्ण करने वाले 18 बच्चों को साइकिल एवं संस्कार प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इसके अलावा पांच बच्चों को उपहार तथा चयनित बालिका को ढोलक भेंट की गई।अभियान का उद्देश्य बच्चों में भक्ति, अनुशासन और नियमितता की भावना विकसित करना तथा उन्हें भारतीय संस्कृति से जोड़ना था। मंदिर की सायंकालीन आरती में नियमित सहभागिता को प्रोत्साहित करने वाली इस पहल की संत प्रहलाद महाराज ने सराहना की। उन्होंने कहा कि बचपन में दिए गए सुसंस्कार ही श्रेष्ठ जीवन का निर्माण करते हैं। भगवान के प्रति समर्पण से बच्चों के मन और विचारों में शुद्धता आती है। समारोह में वैद्य बालकृष्ण गोस्वामी, सीबीईओ संदीप व्यास, महेश सीमार, निरंजन सिंधी, मंदिर समिति अध्यक्ष पूर्णमल शर्मा, कोषाध्यक्ष निरंजन सैन, उपाध्यक्ष भागीरथ भारी एवं पुजारी चेतन शर्मा मंचस्थ रहे। अतिथियों का घनश्याम शर्मा द्वारा माला पहनाकर, रूकमानंद प्रजापत द्वारा शॉल ओढ़ाकर एवं पार्षद पवन पचलंगिया द्वारा तुलसी का पौधा भेंट कर स्वागत किया गया। मंदिर के विकास कार्यों में सहयोग देने वाले 40 कार्यकर्ताओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इस अवसर पर नवनिर्मित श्री भानीधोरा लोकमंगल समिति के लोगो का अनावरण व समिति के रजिस्ट्रेशन की घोषणा की गई। समिति सचिव ऋषभ शर्मा ने कार्यक्रम का परिचय दिया। मंदिर की धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों पर आधारित वीडियो प्रस्तुतीकरण में आरती, सावन का दिव्य शृंगार, गीता अभ्यास, नाम जप, कांवड़ यात्रा, भंडारों तथा गायों व पक्षियों के लिए चारा-पानी की व्यवस्था को तथा मानदास जी - भानीराम जी महाराज के जीवन पर अधारित संस्मरणों को दर्शाया गया। वैद्य बालकृष्ण गोस्वामी ने भानीराम जी महाराज से जुड़े संस्मरण साझा किए। कार्यक्रम का संचालन योगाचार्य पवन जोशी ने किया। शरद पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने दिन में 11 हजार हनुमान चालीसा पाठ तथा रात्रि में सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। समारोह में नगरपालिकाध्यक्ष सुनील शर्मा, कोषाध्यक्ष रिको सुरेंद्र प्रजापत, सीताराम शर्मा, विनय बणसिया, लक्ष्मीनारायण बणसिया, मनोज जोशी, भूराराम भारी, कानाराम भारी, श्रीराम मनोहर स्वामी, राहुल व्यास, बाबूलाल प्रजापत, पार्षद कृष्णा देवी, सुलोचना एवं कंचन शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

https://jgnews.live/article/bhaneedhora-mndir-aartee-men-niymit-aae-18-bchchon-ko-milee