ए बी वी पी ने लोहिया कन्या महाविद्यालय की 11 सूत्रीय मांगों के समाधान बाबत सौपा ज्ञापन
मनोज पारीक — — राजस्थान
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद श्रीमती केशरी श्रीदेवी लोहिया कन्या महाविद्यालय की भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई के द्वारा..
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद श्रीमती केशरी श्रीदेवी लोहिया कन्या महाविद्यालय की भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई के द्वारा कॉलेज इकाई अध्यक्ष अंजलि शर्मा के नेतृत्व में 11 सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन सौंपा गया। दिए ज्ञापन मे छात्राओं की मूलभूत सुविधाएं एवं शैक्षिक समस्याओं को उठाया गया जिसमें महाविद्यालय में जन सी सी की शुरुआत करने, कक्षा कक्ष परिसर की नियमित साफ सफाई, पर्याप्त लाइटों की व्यवस्था, खराब पड़ी लाइटों को सही करवाने, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था करवाने, नियमित कक्षाएं शुरू करवाने, महाविद्यालय में खेलकूद एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों हेतु आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया। इस अवसर पर नगर मंत्री दिव्या प्रजापत, संयोजक खुशबू , कशिश स्वामी, खुशी महर्षि, दिव्या मारू, पायल भार्गव, तमन्ना बानो, प्रियंका राठौड़, सरिता, उषा वर्मा व निक्की जांगिड़ आदि छात्राएं उपस्थित थी।
https://jgnews.live/article/e-bee-vee-pee-ne-lohiya-knya-mhavidyaly-kee-11-sootreey