चुनाव के दिन उपवास और धनतेरस पर काली दिवाली मनाने का ऐलान

चुनाव के दिन उपवास और धनतेरस पर काली दिवाली मनाने का ऐलान

मनोज पारीक — — राजस्थान

कर्मचारियों की लंबित आर्थिक मांगों को लेकर अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ द्वारा विरोध लगातार जारी...

कर्मचारियों की लंबित आर्थिक मांगों को लेकर अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ द्वारा विरोध लगातार जारी है। अघोषित आर्थिक आपातकाल के खिलाफ पंचायतीराज चुनाव प्रशिक्षण के दूसरे दिन भी शिक्षक-कर्मचारियों ने भोजन का बहिष्कार किया। राजस्थान शिक्षक संघ एस टी एफ आई के ब्लॉक अध्यक्ष भोजराज शर्मा एवं ब्लॉक मंत्री मुरलीधर अजमेरिया के नेतृत्व में मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। प्रदेश संयुक्त मंत्री शुभकरण नैण ने कहा कि समर्पित वेतन, दीपावली का पूरा बोनस और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित परिलाभों का भुगतान सरकार की जिम्मेदारी है। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सीगड़ ने कहा कि मांगों की अनदेखी के खिलाफ शिक्षक-कर्मचारी एकजुट होकर संघर्ष जारी रखेंगे। जिला उपाध्यक्ष भंवरलाल पूनिया ने लंबित मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की, वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष शंकरलाल मीणा और कोषाध्यक्ष पन्नालाल जांघू ,उपाध्यक्ष रामाकिशन ज्याणी ने सभी कर्मचारियों से आंदोलन में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। संगठन ने आगामी संघर्ष की घोषणा करते हुए बताया कि पंचायतीराज चुनाव के दिन शिक्षक-कर्मचारी उपवास रखेंगे तथा धनतेरस पर वित्त मंत्री दिया कुमारी के आवास पर काली दिवाली मनाकर विरोध दर्ज करवाएंगे। इस दौरान बनवारी लाल कस्वां ,रमेश महला कमलेश कुमार, शिवकुमार पारीक, सुरजाराम, महेंद्र जांगिड़ एवं मनोज चौधरी,नंदलाल नाई ,मनोज डूडी सहित सैकड़ों शिक्षक-कर्मचारी उपस्थित रहे। संगठन ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही।

https://jgnews.live/article/chunav-ke-din-upvas-aur-dhnters-pr-kalee-divalee-mnane-ka