युवक कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश सचिव व जिलाध्यक्ष का किया स्वागत
मनोज पारीक — — राजस्थान
शुक्रवार सांय विधायक आवास परिसर स्थित शहर एवं देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मे विधायक पूसाराम गोदारा की उपस्थिति मे आहूत एक सादे समारोह मे युवक कांग्रेस के नवनियुक्त चूरू जिला अध्यक्ष आसिफ खान एवं प्रदेश सचिव देवकीनंदन माहिच का विधायक गोदारा एवं साफा पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर तथा माल्यार्पण कर स्वागत-अभिनंदन किया।
शुक्रवार सांय विधायक आवास परिसर स्थित शहर एवं देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मे विधायक पूसाराम गोदारा की उपस्थिति मे आहूत एक सादे समारोह मे युवक कांग्रेस के नवनियुक्त चूरू जिला अध्यक्ष आसिफ खान एवं प्रदेश सचिव देवकीनंदन माहिच का विधायक गोदारा एवं साफा पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर तथा माल्यार्पण कर स्वागत-अभिनंदन किया। इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महासचिव सुरेश पूनिया एवं अनीश खान, रतनगढ़ विधानसभा अध्यक्ष आरिफ खान, उपाध्यक्ष सुरेंद्र रुलानिया, रतनगढ़ शहर ब्लॉक महासचिव शाहरुख शाह, देहात ब्लॉक उपाध्यक्ष सलीम खान, शहर ब्लॉक उपाध्यक्ष योगेश मेव, देहात ब्लॉक उपाध्यक्ष रघु कालवा, चूरू विधानसभा अध्यक्ष अमन दाधीच, शहर अध्यक्ष सुरेंद्र बरौड़, ग्रामीण अध्यक्ष महेश मेहरा तथा सुजानगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष परवेज खान का भी माल्यार्पण कर एवं कांग्रेस पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। वही सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से विधायक पूसाराम गोदारा को भी साफा पहनाया व माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन करते हुये उन्हें दिए सम्मान के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भारी संख्या मे उपस्थित युवा शक्ति को सम्बोधित करते हुये विधायक गोदारा ने कहा कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाये क्योंकि युवा कांग्रेस के संगठन की रीढ़ हैं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही पार्टी को नई ऊर्जा एवं मजबूती मिलती है। गोदारा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी पर बधाई देते हुए सभी को पूरी निष्ठा, समर्पण एवं ईमानदारी के साथ संगठन के लिए कार्य करने तथा कांग्रेस की विचारधारा, जनकल्याणकारी सोच और लोकतांत्रिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा आमजन, किसान, मजदूर, गरीब, युवा और समाज के प्रत्येक वर्ग के अधिकारों की आवाज उठाती रही है। युवाओं की जिम्मेदारी है कि वे जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझें और उनके समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, नए युवाओं को पार्टी से जोड़ने तथा आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। विधायक ने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएं। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी युवा पदाधिकारी अपनी ऊर्जा, मेहनत और प्रतिबद्धता से कांग्रेस संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। आहूत कार्यक्रम के दौरान इमरान शहद, राहुल भार्गव, मोहित भार्गव, मंदीप भार्गव, अमजद नानू खां, ताज मोहम्मद समीर, अनिल पारीक, अभिषेक शर्मा, संदीप पारीक एवं सुरेंद्र सिंह ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की उक्त सभी को विधायक गोदारा ने कांग्रेस पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत करते हुये पार्टी में शामिल होने पर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पूर्व प्रधान गिरधारी लाल बांगड़वा, अरविंद चाकलाण, हेमंत सारस्वत, सुरेंद्र हुड्डा, भानीराम मेघवाल, फकीर चंद दानोदिया, राजेश रुलानिया, रतनलाल मेघवाल, वेदप्रकाश, दलीप बिस्सू, विजय कुमार माली, पार्षद अमित चौधरी, मुख्तयार खान, नरेश भार्गव, हारून खत्री, जितेंद्र मेघवाल, रोहित पंवार, संदीप भार्गव, फारुख खान, वासुदेव पंवार, साहिल खान एवं पंकज सहित भारी संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। फोटो -2 युवक कांग्रेस के नव नयुक्त पदाधिकारियों की स्वागत बानगी
https://jgnews.live/article/yuvk-kangres-ke-nvniyukt-prdesh-schiv-v-jiladhyksh-ka-kiya