युवा कांग्रेस नेता राईका पंचायत राज चुनाव के बनाये सूरतगढ़ समन्वयक
मनोज पारीक — — राजस्थान
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पंचायती राज चुनाव-2026 के मद्देनजर युवा कांग्रेस नेता रामवीर सिंह राईका को श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र का समन्वयक नियुक्त किया है...
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पंचायती राज चुनाव-2026 के मद्देनजर युवा कांग्रेस नेता रामवीर सिंह राईका को श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र का समन्वयक नियुक्त किया है। प्रदेश नेतृत्व ने चुनाव के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। अपनी नियुक्ति पर राईका ने पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, महासचिव ललित तूनवाल, विधायक पूसाराम गोदारा और ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष हरसहाय यादव का आभार जताया है। राईका के समन्वयक बनने की सूचना पर स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओ व उनके समर्थकों ने उन्हें बधाई व शुभकामनायें दी।
https://jgnews.live/article/yuva-kangres-neta-raeeka-pnchayt-raj-chunav-ke-bnaye