यमुना जल समझौते पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया खुशी का इजहार
मनोज पारीक — — राजस्थान
शेखावाटी के लिए हुए यमुना जल समझौते की खुशी में रतनगढ़ में भाजपा नेता अरविंद इंदौरिया के नेतृत्व में भाजपाइयों ने आतिशबाजी कर मुंह मीठा किया।
शेखावाटी अंचल के लिए हुये यमुना जल समझौता पर मंगलवार को भाजपा नेता अरविन्द इंदौरिया के सानिध्य मे दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओ ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस खुशी के मौके पर एक दूसरे का मुंह मीठा करवा कर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जिंदाबाद के नारे भी लगाए। इस अवसर पर इंदौरिया ने अपने संबोधन में कहा कि राजस्थान में कई सरकारें आई और चली गई लेकिन हमारा शेखावाटी क्षेत्र यमुना के जल से वंचित रहा, इसके लिए प्रदेश के मुखिया भजनलाल शर्मा ने अपनी लगन और इच्छाशक्ति से शेखावाटी अंचल के लोगों का सपना साकार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक यमुना जल समझौता कर क्षेत्र को नई सौगात दी है, दशकों के इंतजार के बाद केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश सरकार ने यमुना का जल राजस्थान में लाने का भागीरथी प्रयास किया है। इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष मोहनलाल बबेरवाल, वरिष्ठ कार्यकर्ता शंकरलाल कम्मा ने भी विचार व्यक्त करते हुए कहा की यमुना जल समझौते के क्रियान्वय से आने वाले समय में चुरु, सीकर और झुन्झुनू जिले में पेयजल सुविधा के साथ कृषि क्षेत्र और किसानों के लिए निश्चित ही फायदेमंद साबित होगा। इस अवसर पर सीताराम गुर्जर, पूर्णमल गोदारा, पवन कुमार तिवाड़ी, युवा नेता अनूप पीपलवा, हनुमान बारवाल, दीनदयाल सोनी, परमेश्वर प्रजापत, रामोतार पारीक, गोपाल हारित, संतोष महर्षि, रामोतार रक्षक, संतोष कुमार जोशी, रामचंद्र ठेकेदार, कालूराम भार्गव, पूनमचंद सोनी, पुष्कर स्वामी, राकेश सोनी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन भाजपा पूर्व मंडल महामंत्री रामकिशन माटोलिया ने किया।
https://jgnews.live/article/ymuna-jl-smjhaute-pr-bhajpa-karykrtaon-ne-kiya-khushee-ka