World News: सेउटा बॉर्डर पर 67 मौतें, प्रवासियों को रोकने के लिए स्पेन ने उठाया बड़ा कदम - Amar Ujala
AI Sync — — खेल
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को बचाने के प्रयास का दावा किया है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आईसीसी में अमेरिका की तरफ...
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को बचाने के प्रयास का दावा किया है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आईसीसी में अमेरिका की तरफ से चलाया जा रहा अभियान नेतन्याहू को बचाने के लिए ही चलाया जा रहा है, इसमें उनका कोई भी हित नहीं है। ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान का जिक्र करते हुए एक बार फिर दोहराया कि उन्होंने दोनों देशों को टैरिफ लगाने की धमकी देकर युद्ध समाप्त कराया है। बता दें कि मई, 2026 में भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में कई दहशतगर्दों के ठिकाने नेस्तनाबूद कर दिए थे। तीन-चार दिन खिंचे इस संघर्ष के बाद ट्रंप ने अचानक सीजफायर का एलान किया था, जिसके बाद भारतीय सेना ने पुष्टि की थी। हालांकि, सरकार अभी तक किसी भी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता को स्वीकार करने से इनकार किया है। एससीओ शिखर सम्मेलन के लिए पीएम मोदी को न्योता देगा पाकिस्तान पाकिस्तान ने कहा है कि वह 2027 में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के लिए भारत को न्योता भेजेगा। पाकिस्तान का कहना है कि शिखर सम्मेलन के मेजबान के तौर पर सभी सदस्य देशों को न्योता देना उसकी जिम्मेदारी है। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने बृहस्पतिवार को साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान यह बात कही। उनसे पूछा गया था कि क्या 2027 के एससीओ समिट के मेजबान के नाते पाकिस्तान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समिट के लिए न्योता दिया जाएगा। अंद्राबी ने कहा, हां, शंघाई सहयोग संगठन के सभी सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष या सरकार प्रमुख को न्योता दिया जाएगा, अगर वे सरकार प्रमुख के स्तर पर शामिल होना चाहें। न्योता भेजा जाएगा क्योंकि मेजबान के तौर पर यह पाकिस्तान की जिम्मेदारी है। हम समिट मीटिंग के लिए सभी राष्ट्राध्यक्षों और सरकार प्रमुखों को न्योता देंगे। एससीओ की शिखर बैठकराष्ट्रपति स्तर पर होती है। एससीओ समिट और सरकार के प्रमुखों की बैठकों में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री बारी-बारी से हिस्सा लेते हैं। Source: Google World
https://jgnews.live/article/world-news-seuta-b-rdr-pr-67-mauten-prvasiyon-ko-rokne-ke