World News: भारत ने बोलिविया भेजी आठ मीट्रिक टन दवाएं; अफ्रीका में हिंदू महिला नेताओं का सम्मान और फैशन शो - Amar Ujala
AI Sync — — खेल
अफ्रीकी देश बोलिविया की मदद के लिए भारत ने पहल की है। भारत ने बोलिविया की सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा क्षमता को बढ़ाने के लिए जीवन रक्षक और आवश्यक दवाओं की 8 मीट्रिक टन की खेप भेजी...
अफ्रीकी देश बोलिविया की मदद के लिए भारत ने पहल की है। भारत ने बोलिविया की सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा क्षमता को बढ़ाने के लिए जीवन रक्षक और आवश्यक दवाओं की 8 मीट्रिक टन की खेप भेजी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल के मुताबिक भारत एकजुटता और साझा प्रगति के माध्यम से सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा तत्पर है। आज भारत और चीन के राजदूतों से मिलेंगे नेपाल के पीएम बालेन नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह बालेन पद संभालने के 100 से अधिक दिनों बाद सोमवार को भारतीय और चीनी राजदूतों से अलग-अलग द्विपक्षीय मुलाकात करेंगे। 27 मार्च को शपथ ग्रहण करने के बाद यह उनकी पहली आमने-सामने की राजनयिक बैठक होगी। विदेश मंत्रालय के अनुसार प्रधानमंत्री बालेन सोमवार सुबह भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव और दोपहर में चीनी राजदूत झांग माओमिंग से मिलेंगे। इसके बाद मंगलवार को वह अमेरिकी दूतावास के कार्यवाहक राजदूत स्कॉट अर्कोम से मुलाकात करेंगे। राष्ट्रीय महिला दिवस पर हिंदू महिला नेताओं का सम्मान, जोहानसबर्ग में फैशन शो भी दक्षिण अफ्रीका में राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रमुख हिंदू महिला नेताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुरस्कार समारोह और भारतीय राज्यों की पारंपरिक वेशभूषा का फैशन शो आयोजित हुआ। मथाजी फाउंडेशन ने जोहानसबर्ग के बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर में 'हिंदू वुमेन ऑफ द ईयर अवार्ड्स' की मेजबानी की। स्वामिनी मथाजी डॉ. काली समरक्षिणी के नेतृत्व में 42 संगठनों व 1,000 से अधिक लोगों ने भाग लिया। यह 9 अगस्त को दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित हुआ। इसमें मंदिर निर्माण, मुफ्त सेवाओं, योग और सामुदायिक टीवी प्रसारण में योगदान देने वाली हिंदू महिलाओं को सम्मानित किया गया। पंडिता लुसी सिगाबन, यशिका सिंह, माया भट्ट, अनुषा पिल्लै और शर्ली नारन सहित कई को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार मिले। जीनी नागर को मंदिरों के समर्थन के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया। पुरस्कार समारोह के बाद, रश्मि हरिभट द्वारा 'कश्मीर से कन्याकुमारी' नामक फैशन शो में भारत की पारंपरिक वेशभूषा प्रदर्शित की गई। Source: Google World
https://jgnews.live/article/world-news-bhart-ne-boliviya-bhejee-aath-meetrik-tn-dvaen