World: जेली फिश के हमले के बाद फ्रांस ने बंद किए 3 परमाणु रिएक्टर; भारतीय राजदूत की चीन के अधिकारी से मुलाकात - Amar Ujala

World: जेली फिश के हमले के बाद फ्रांस ने बंद किए 3 परमाणु रिएक्टर; भारतीय राजदूत की चीन के अधिकारी से मुलाकात - Amar Ujala

AI Sync — अपराध

दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स भारतीय राजदूत ने चीन के वरिष्ठ अधिकारी से की मुलाकात, व्यापारिक रिश्तों को मजबूत करने पर चर्चा चीन में भारत के राजदूत विक्रम...

दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स भारतीय राजदूत ने चीन के वरिष्ठ अधिकारी से की मुलाकात, व्यापारिक रिश्तों को मजबूत करने पर चर्चा चीन में भारत के राजदूत विक्रम दोराईस्वामी ने 'चीन लॉ सोसाइटी' के कार्यकारी उपाध्यक्ष वांग होंगचियांग से मुलाकात की है। वांग जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत के दौरे पर आने वाले हैं। इस मुलाकात के दौरान चीनी प्रतिनिधिमंडल की आगामी भारत यात्रा और भविष्य में आपसी सहयोग की संभावनाओं पर विस्तार से बात की गई। दूसरी तरफ शंघाई में भारत के महावाणिज्य दूत प्रतीक माथुर ने चीनी व्यापारिक अधिकारियों के साथ बैठक की। इस चर्चा का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच आर्थिक और व्यापारिक संबंधों को बढ़ावा देना था। बैठक में तकनीक, स्वास्थ्य, दवाइयों और कपड़ा उद्योग जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में व्यापार बढ़ाने पर सहमति बनी। जेली फिश के हमले के बाद फ्रांस ने बंद किए 3 परमाणु रिएक्टर जेली फिश के एक झुंड ने फ्रांस के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र में घुसकर उपकरणों पर हमला कर इसे जाम कर दिया। इसके चलते ग्रेवलिन्स पावर स्टेशन के तीन परमाणु रिएक्टरों को मजबूरन बंद करना पड़ा। यह संयंत्र अपने रिएक्टरों को ठंडा करने के लिए समुद्री जल का उपयोग करता है। जेलीफिश समुद्री जल सेवन प्रणाली में घुस गईं और उपकरणों को जाम कर दिया। हालांकि, यह कोई परमाणु दुर्घटना नहीं थी। यह बंद करना एक सुरक्षा उपाय था। फ्रांसीसी ऊर्जा समूह इलेक्ट्रिकिटे डी फ्रांस (ईडीएफ) ने कहा, पंपिंग स्टेशनों के फिल्टर ड्रमों में जेलीफिश की भारी और अप्रत्याशित उपस्थिति के कारण ये शटडाउन हो रहे हैं। उत्तरी फ्रांस में स्थित यह संयंत्र देश के सबसे बड़े संयंत्रों में से एक है और इसे उत्तरी सागर से जुड़ी एक नहर से ठंडा किया जाता है। ईडीएफ ने कहा, जल्द ही संयंत्र फिर से शुरू किए जाएंगे। दक्षिणी इंग्लैंड में यात्री ट्रेन पटरी से उतरी दक्षिणी इंग्लैंड में एक यात्री ट्रेन पटरी से उतरकर पलट गई। चिकित्साकर्मी और अग्निशमन दल मौके पर पहुंचे। सोशल मीडिया पर पलटे डिब्बे और आपातकालीन कर्मी दिखे। परिवहन सचिव हीडी एलेक्जेंडर ने एक्स पर चिंता जताई। अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। Source: Google World

https://jgnews.live/article/world-jelee-phish-ke-hmle-ke-bad-phrans-ne-bnd-kie-3-prmanu