World: इटली के सिसिली संग्रहालय से करोड़ों की कलाकृतियां चोरी; US में AI बॉस ने कर्मी को निकाला, पहला मामला - Amar Ujala
AI Sync — — अपराध
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics इटली के सिसिली स्थित मेसीना शहर के संग्रहालय से प्रसिद्ध चित्रकार एंटोनेलो दा मेसीना की करोड़ों रुपये मूल्य की चार अनमोल...
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics इटली के सिसिली स्थित मेसीना शहर के संग्रहालय से प्रसिद्ध चित्रकार एंटोनेलो दा मेसीना की करोड़ों रुपये मूल्य की चार अनमोल कलाकृतियां चोरी हो गईं। कला विशेषज्ञ अल्बर्टो फिज ने चोरी हुई इन कलाकृतियों की अनुमानित कीमत सात करोड़ से आठ करोड़ यूरो के बीच आंकी है। यह चोरी शनिवार शाम करीब दस बजे उस समय हुई जब शहर में पारंपरिक अजम्पशन की छुट्टियों का जश्न मनाया जा रहा था। चोरों ने संग्रहालय की सुरक्षा और अलार्म प्रणालियों को चकमा देते हुए 1473 की प्रसिद्ध सैन ग्रेगोरियो पॉलीपाइच के पांच में से तीन पैनल और पिएटा में वर्जिन मैरी और ईसा मसीह को दर्शाने वाले पैनल को चुरा लिया। चोरों ने फ्रेम से सभी पांच पैनल निकाले थे, लेकिन भागते समय दो पैनल एक दीवार के पीछे छोड़ गए। मेसीना के शीर्ष संस्कृति अधिकारी एंजो कारूसो ने इस चोरी को आपदा करार दिया। जांच एजेंसियां कलाकृतियों की तलाश में जुट गई हैं। अमेरिका में पहली बार: एआई बॉस ने अपने कर्मचारी को नौकरी से निकाला कैलिफोर्निया के सान फ्रांसिस्को में एक प्रयोगात्मक स्टोर एंडोन मार्केट में एआई बॉस ने पहली बार किसी कर्मचारी को नौकरी से निकालने की सिफारिश की है। एंडोन लैब्स के इस स्टोर में एआई को वास्तविक कारोबार चलाने और इंसानों/कर्मचारियों पर नजर रखने की जिम्मेदारी दी गई है। एंडोन लैब्स ने बताया कि उसकी एआई मैनेजर लूना ने पाया कि संबंधित कर्मचारी 23 में से 17 शिफ्ट में ऑफिस देर से पहुंचा था। इंसानी स्टाफ ने उसकी सलाह की समीक्षा की और आखिरकार उसे बर्खास्त कर दिया गया। एंडोन लैब्स ने स्पष्ट किया कि यह फैसला पूरी तरह से लूना ने खुद नहीं लिया था बल्कि इंसानों के याद दिलाने पर लिया। दरअसल, एआई ने कुछ महीने पहले ही अटेंडेंस पॉलिसी बनाई थी लेकिन बाद में वह उसे भूल गया। नतीजन, कर्मचारी महीनों तक देर से आता रहा और उसे नौकरी से नहीं निकाला गया। भूल चुका था मशीन, फिर कैसे हुई कार्रवाई? जब इंसानी शोधकर्ताओं ने लूना को उसके बनाए गए नियमों की याद दिलाई और कर्मचारी के प्रदर्शन का आकलन करने को कहा, तब एआई ने अपनी मेमोरी खंगाली और कर्मचारी को बर्खास्त करने की सिफारिश की। इस घटना ने यह चर्चा छेड़ दी है कि जब इंसानों को मैनेज करने की कमान पूरी तरह किसी एआई एजेंट के हाथ में होती है, तो कार्यस्थल पर किस तरह की चुनौतियां सामने आ सकती हैं। Source: Google World
https://jgnews.live/article/world-itlee-ke-sisilee-sngrhaly-se-krod-on-kee-klakritiyan