व्यक्ति निर्माण ही युग निर्माण का आधार है -- श्रुति मिश्रा

व्यक्ति निर्माण ही युग निर्माण का आधार है -- श्रुति मिश्रा

मनोज पारीक — राजस्थान

देश विदेश के असंख्य गायत्री परिवार अनुयायियों की वन्दनीया माता भगवती देवी जी की जन्म शताब्दी एवं अखण्ड दीप के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष मे एवं अखिल विश्व गायत्री परिवार, शान्तिकुञ्ज, हरिद्वार के तत्त्वावधान...

देश विदेश के असंख्य गायत्री परिवार अनुयायियों की  वन्दनीया माता भगवती देवी जी की जन्म शताब्दी एवं अखण्ड दीप के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष मे एवं अखिल विश्व गायत्री परिवार, शान्तिकुञ्ज, हरिद्वार के तत्त्वावधान में आयोजित तहसील स्तरीय सम्मेलन गायत्री शक्तिपीठ के सभा भवन में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए स्थानीय केशरीदेवी लोहिया राजकीय बालिका महाविद्यालय की प्राचार्य श्रुति मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा युग निर्माण का लक्ष्य तब तब तक अधूरा ही रहेगा जब तक व्यक्ति स्वयं नहीं बदलेगा क्योंकि व्यक्ति निर्माण ही समाज और राष्ट्र निर्माण की धुरी है। जिला समन्वयक पारीक ने नारी जागरण के सम्बन्ध में गुरुदेव पं० श्रीराम शर्मा आचार्य एवं माता भगवती देवी के विचारों से आत्मसात करावाया और महिला शक्ति के लिए युग निर्माण के सूत्र समझाए। उपजोन संयोजक चारण ने शिक्षकों एवं युवाओं को युग निर्माण के सात आन्दोलनों -- साधना, योग से स्वास्थ्य प्राप्ति, शिक्षा,स्वावलम्बन, व्यसन एवं कुरीतियोंका उन्मूलन, नारी जागरण एवं पर्यावरण संरक्षण इत्यादि पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर जोन संयोजक गोपाल स्वामी ने अपने सम्बोधन मे कहा कि शताब्दी वर्ष में अब अनेक बड़े - बड़े सम्मेलन एवं कार्यक्रम सम्पन्न होंगे जिनका प्रयाज इस सम्मेलन के माध्यम से किया जा रहा है। कार्यक्रम का मंचिय संचालन गोपाल स्वामी ने किया।

https://jgnews.live/article/vykti-nirman-hee-yug-nirman-ka-aadhar-hai-shruti-mishra