व्यास को राज्य स्तर पर पांचवीं बार मिला भामाशाह प्रेरक सम्मान

व्यास को राज्य स्तर पर पांचवीं बार मिला भामाशाह प्रेरक सम्मान

मनोज पारीक — राजस्थान

स्कूलों में 50 लाख से अधिक के विकास कार्य करवाने पर सेवानिवृत्त शिक्षाधिकारी कुलदीप व्यास को जयपुर में पांचवीं बार राज्य स्तरीय भामाशाह प्रेरक सम्मान मिला।

दानदाताओं को प्रेरित कर राजकीय विद्यालयों में करोड़ों रूपए के विकास करवाने वाले राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षाधिकारी कुलदीप व्यास पांचवीं बार भामाशाह प्रेरक सम्मान से अलंकृत हुये। जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में उप मुख्य मंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा के मुख्य आतिथ्य और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में व्यास को शैक्षिक क्षेत्र में उनके द्वारा किए जा रहे उल्लेखनीय योगदान के लिए लगातार चौथी बार यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया है। विगत चार वर्षों से यह सम्मान प्राप्त कर रहे व्यास को इससे पहले 2010 में भी यह सम्मान प्राप्त हो चुका है । भामाशाह के रूप में राज्य स्तर पर अनेक बार सम्मानित हो चुके रतनगढ़ के प्रमुख समाजसेवी जोधराज बैद परिवार के माध्यम से पचास लाख से अधिक का निर्माण करवाने पर व्यास को यह सम्मान प्राप्त हुआ है । राजकीय सेवाकाल के दौरान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर प्रयत्नशील रहे व्यास सेवानिवृत्ति के बाद भी उसी ऊर्जा के साथ क्षेत्र के शैक्षिक विकास में जुटे हुए हैं । विद्यालयों की आवश्यकता के अनुसार सभागार, कक्षा-कक्ष , शौचालय ब्लॉक, फर्नीचर, इंटरेक्टिव बोर्ड्स, कंप्यूटर प्रिंटर आदि संसाधन दानदाताओं के माध्यम से उपलब्ध करवाने में सदैव प्रयासरत रहने वाले व्यास निराश्रित, बेसहारा, विमंदित लोगों की सेवार्थ रतनगढ़ में संचालित अपना घर आश्रम के संस्थापक सचिव के रूप में भी सेवा प्रदान कर रहे हैं।

https://jgnews.live/article/vyas-ko-rajy-str-pr-panchveen-bar-mila-bhamashah-prerk-smman