व्याम गुरूजी जीवनदास जी की स्मृति मे चल रही टी.टी प्रतियोगिता मे टीमे पहुंची सेमी फाइनल मे
मनोज पारीक — — राजस्थान
व्याम गुरूजी जीवनदास जी की स्मृति मे चल रही टी.टी प्रतियोगिता मे टीमे पहुंची सेमी फाइनल मे ...
स्थानीय गांधी बाल निकेतन में स्वर्गीय जीवनदास स्वामी व्याम गुरूजी की स्मृति मे आहूत जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के दूसरे दिवस रोमांचक मुकाबला हुए और खिलाड़ियों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए फाइनल और सेमीफाइनल में जगह बनाई। प्रतियोगिता में 14 वर्ष छात्र वर्ग में दक्ष रेयांश शौर्य यादव और दियाँशु अपने सेमीफाइनल में जगह बनाई वही 14 छात्रा वर्ग में तविशा सांकृत्य, फाइनल में और नेहा पीपलवा तथा दीपांशी निठारवाल ने सेमीफाइनल मे प्रवेश किया। वही 19 वर्ष छात्र वर्ग मे चूरू के शैजान खान और विवेक इंदौरिया के मध्य फाइनल मुकाबला होगा। इसी प्रकार 17 व 19 छात्र वर्ग में लावण्या कौशिक व प्रियांशी गहलोत ने फाइनल में प्रवेश किया, वही पुरुष वर्ग में कमल गौड़,सुधीर प्रताप सिंह विकास भार्गव,सुनील मारोठिया, यह शर्मा, कैलाश स्वामी,युधिष्ठिर झाझरिया, स्पर्श गहलोत, ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया और महिला वर्ग में गरिमा झाझरिया फाइनल में तथा गरिमा राठौड और श्रेया बबेरवाल के मध्या सेमी फाइनल मैच खेला जाएगा। प्रतियोगिता का समापन एवं पारितोषिक वितरण समारोह कल प्रातः 11:00 बजे निकेतन परिसर स्थित बी,पी,सराफ इंडोर स्टेडियम में रघुनंदन धरेंद्र चतुर्भुज गोस्वामी और रामावतार शर्मा के आतिथ्य में संपन्न होगा। फोटो -3 टी टी प्रतियोगिता की बानगी
https://jgnews.live/article/vyam-guroojee-jeevndas-jee-kee-smriti-me-chl-rhee-tee-tee