वर्ल्ड अपडेट्स: साउथ कोरिया में इस सप्ताह सबसे ज्यादा गर्मी का रिकॉर्ड 3 बार टूटा; अब तक 16 लोगों की मौत - Dainik Bhaskar
AI Sync — — खेल
Hindi News International World News Updates; 4 August Donald Trump Iran, America, Pakistan China, Russia 13 दिन पहले कॉपी लिंक साउथ कोरिया में भीषण गर्मी से अब तक 16 लोगों की मौत...
Hindi News International World News Updates; 4 August Donald Trump Iran, America, Pakistan China, Russia 13 दिन पहले कॉपी लिंक साउथ कोरिया में भीषण गर्मी से अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। देश के गृह मंत्रालय ने बताया कि 15 मई से 2 अगस्त के बीच 2,025 लोग गर्मी से जुड़ी बीमारियों का शिकार हुए, जिनमें 16 लोगों की जान गई। रविवार को यांगसान शहर में 42.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो देश का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। साउथ कोरिया में सबसे ज्यादा तापमान 1 अगस्त 2018 को 40.7°C को दर्ज किया गया था। इस साल यह रिकॉर्ड 3 बार टूटा है। 31 जुलाई को 41.4°C, 2 अगस्त को 41.6°C और 3 अगस्त को 42.5°C दर्ज किया गया। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… अमेरिका के 25 राज्य ट्रम्प के टैरिफ के खिलाफ कोर्ट पहुंचे, दावा- फोर्स्ड लेबर के नाम पर लगाया शुल्क अवैध अमेरिका के 25 डेमोक्रेटिक पार्टी शासित राज्यों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के नए टैरिफ फैसले को अदालत में चुनौती दी है। राज्यों ने अमेरिकी कोर्ट ऑफ इंटरनेशनल ट्रेड में याचिका दाखिल कर इन टैरिफ को अवैध घोषित करने की मांग की है। फैसले के तहत ट्रम्प ने 60 अर्थव्यवस्थाओं पर नए टैरिफ लगाए गए हैं। ये 60 देश अमेरिकी आयात का 99.4 फीसदी हिस्सा हैं। याचिका में कहा गया है कि इस कदम से देश में महंगाई बढ़ जाएगी। पिछले महीने अमेरिका ने जबरन मजदूरी (फोर्स्ड लेबर) के मुद्दे पर 60 देशों पर 10 फीसदी से 12.5 फीसदी के बीच नए टैरिफ लगाए थे। भारत समेत 17 देशों पर 10 फीसदी की दर से टैरिफ लगाया गया है। डेमोक्रेटिक राज्यों का तर्क है कि प्रशासन ट्रेड एक्ट 1974 की धारा 301 का गलत इस्तेमाल कर रहा है। अटॉर्नी जनरल लेटिशिया जेम्स का कहना है कि अमेरिकी संविधान के अनुसार राष्ट्रपति के पास किसी भी देश पर मनमाने ढंग से टैरिफ लगाने की शक्ति नहीं है। इथियोपिया में भूस्खलन से 14 की मौत, लोग पवित्र जल लेने पहुंचे थे इथियोपिया के अम्हारा इलाके में भारी बारिश के कारण सोमवार को हुए भूस्खलन में 14 लोगों की मौत हो गई और 7 अन्य घायल हो गए। कई लोग अभी भी लापता हैं। यह भूस्खलन त्सदकाने डेब्रे मिटमाक सेंट मैरी मठ में हुआ, जहां सैकड़ों श्रद्धालु पवित्र जल से शुद्धि की रस्म के लिए जमा हुए थे। डायोसिस के जनरल मैनेजर मेगाबे हादिस नेका तिबेब अबाबू ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया- “मरने वालों में से कई लोग पवित्र जल लेने के लिए जमा हुए थे। मरने वालों में से 11 लोगों को मठ में ही दफना दिया गया है, जबकि बाकी लोगों के शव उनके घर दिए गए हैं।” . Source: Google World
https://jgnews.live/article/vrld-apdets-sauth-koriya-men-is-sptah-sbse-jyada-grmee-ka