वंदे गंगा जल संरक्षण अभियन्तर्गत निकाली प्रभात फेरी
मनोज पारीक — — राजस्थान
स्वायत्त शासन विभाग, राजस्थान सरकार के द्वारा जारी दिशा निर्देशानुसार संचालित वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान अंतर्गत मंगलवार को नगर पालिका मंडल के तत्वाधान मे नगर पालिका परिसर से वंदे गंगा प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी के माध्यम से आमजन को जल संरक्षण, वर्षा जल..
रतनगढ़ (मनोज पारीक) स्वायत्त शासन विभाग, राजस्थान सरकार के द्वारा जारी दिशा निर्देशानुसार संचालित वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान अंतर्गत मंगलवार को नगर पालिका मंडल के तत्वाधान मे नगर पालिका परिसर से वंदे गंगा प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी के माध्यम से आमजन को जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, भूजल पुनर्भरण, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।आहूत प्रभात फेरी कार्यक्रम में पालिका के अधिशाषी अधिकारी डॉ. सहदेवदान चारण, कनिष्ठ अभियंता अंकित कुशवाहा, फायर शाखा प्रभारी संजय बारी, सफाई निरीक्षक सत्यप्रकाश, जयप्रकाश सहित पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की। प्रभात फेरी के दौरान जल संरक्षण संबंधी नारों एवं संदेशों के माध्यम से नागरिकों को जल बचाने, वर्षा जल संचयन अपनाने तथा जल स्रोतों के संरक्षण हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कस्बे वासियो ने जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष महेश सैनी, वंदे गंगा जन अभियान के नगर संयोजक दीपक मुरारका, सुभाष भूण, गौतम महर्षि, किशनलाल प्रजापत, सुफियान गौरी, बजरंग लुहानिवाल, सीताराम दर्जी, राजेंद्र चांदगोठिया, साबिर गौरी, राजेश भावनानी एवं रूपचंद पंवार सहित शहर के गणमान्य नागरिकों एवं आमजन ने भाग लिया।
https://jgnews.live/article/vnde-gnga-jl-snrkshn-abhiyntrgt-nikalee-prbhat-pheree