विश्व पर्यावरण दिवस पर विधायक ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
मनोज पारीक — — राजस्थान
विशव पर्यावरण दिवस पर विधायक ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
रतनगढ़ (मनोज पारीक) क्षेत्रीय विधायक पूसाराम गोदारा ने शुक्रवार को विशव पर्यावरण दिवस के अवसर पर रतनगढ़ शहर एवं देहात कांग्रेस कार्यालय में पौधारोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि शुद्ध वायु और शुद्ध जल आने वाली पीढि़यों का अधिकार है। ये तभी संभव है, जब हम पर्यावरण को संरक्षण करेंगे और अधिक से अधिक पौधारोपण करेंगे। उन्होंने आमजन से अपील कि प्रदूषण को कम करके शहर एवं गांवो को हरा भरा बनाएं तथा ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर उनका संरक्षण करें, ताकि हमारे गांव , शहर व जिला हरा भरा रहे। गोदारा ने इस पुनीत कार्य मे सभी को पर्यावरण के संरक्षण में आगे आने का आह्वान करते हुये सभी को अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाने का कहा। इस अवसर पर पूर्व शहर ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद कुमार चाकलान, देहात ब्लॉक अध्यक्ष भानीराम मेघवाल, जसकरण गोड़, मनोज सारण, चरण सिंह कोका,
https://jgnews.live/article/vishv-pryavrn-divs-pr-vidhayk-ne-paudharopn-kr-diya-pryavrn