विशेषज्ञ - भारी वर्षा में कारों का इस्तेमाल है जोखिम-भरा - nhk.or.jp

विशेषज्ञ - भारी वर्षा में कारों का इस्तेमाल है जोखिम-भरा - nhk.or.jp

AI Sync — खेल

विशेषज्ञ - भारी वर्षा में कारों का इस्तेमाल है जोखिम-भरा चिबा प्रीफ़ैक्चर में भीषण वर्षा के बाद एक विशेषज्ञ ने एनएचके से पलायन उपायों के बारे में बात करते हुए बताया कि पानी से भरी...

विशेषज्ञ - भारी वर्षा में कारों का इस्तेमाल है जोखिम-भरा चिबा प्रीफ़ैक्चर में भीषण वर्षा के बाद एक विशेषज्ञ ने एनएचके से पलायन उपायों के बारे में बात करते हुए बताया कि पानी से भरी सड़कों पर गाड़ी चलाना खतरनाक हो सकता है। तोक्यो के पूर्व में हुई भारी वर्षा के कारण कम से कम 8 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से कुछ लोग अपनी कारों में सवार थे। पहले भी इसी तरह की कई दुखद घटनाएँ पेश आ चुकी हैं। शिज़ुओका विश्वविद्यालय के प्रोफ़ेसर उशियामा मोतोयुकि बताते हैं कि 2023 तक के 25 वर्षों में भारी वर्षा के दौरान कार से यात्रा करते समय 227 लोगों की मौत हुई। उनका कहना है कि खासतौर पर निचले इलाके जोखिम भरे हो सकते हैं। उनका यह भी मानना ​​है कि कई लोग पानी से भरी सड़क पार कर पाने की गलतफ़हमी में मुसीबत मोल ले बैठते हैं और उसमें फँस जाते हैं। उशियामा का कहना है कि भारी वर्षा और तेज़ हवाओं के दौरान लोगों को अपनी कारों का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। उनका यह भी कहना है कि अगर आगे बहुत ज़्यादा पानी दिखायी दे, तो वापस लौट जाना चाहिए और पलायन करते समय गाड़ी को ऊँची जगह पर पार्क करना चाहिए। Source: Google World

https://jgnews.live/article/visheshjny-bharee-vrsha-men-karon-ka-istemal-hai-jokhim