Viral: घर बेचने के बाद इस शख्स ने खरीदी बंजर जमीन, पत्नी के लिए किया ऐसा काम कि दुनिया हुई हैरान - Amar Ujala

Viral: घर बेचने के बाद इस शख्स ने खरीदी बंजर जमीन, पत्नी के लिए किया ऐसा काम कि दुनिया हुई हैरान - Amar Ujala

AI Sync — खेल

कहते हैं, सच्चा प्यार सिर्फ बड़े-बड़े वादों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि कभी-कभी किसी के बचपन की छोटी सी इच्छा को भी जिंदगी का सबसे खूबसूरत सपना बना देता है। चीन के सिचुआन के झोउ...

कहते हैं, सच्चा प्यार सिर्फ बड़े-बड़े वादों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि कभी-कभी किसी के बचपन की छोटी सी इच्छा को भी जिंदगी का सबसे खूबसूरत सपना बना देता है। चीन के सिचुआन के झोउ शाओलिन और उनकी पत्नी यिन जी की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। पत्नी ने बचपन में पसंद रहे हॉलीहॉक फूलों का जिक्र क्या किया, पति ने उस बात को दिल में बसा लिया और करीब 10 साल की मेहनत के बाद उसे हकीकत में बदल दिया। तो आइए जानते हैं कि क्या है पूरी कहानी पत्नी की ख्वाहिश को पति ने दिल में बसाया एक पोस्ट के मुताबिक साल 2013 में यिन जी ने अपने पति से बचपन के पसंदीदा हॉलीहॉक फूलों के बारे में बात की थी। झोउ ने तभी उनसे वादा किया कि एक दिन वह उनके लिए पूरा बाग तैयार करेंगे। इसके बाद उन्होंने बंजर जमीन खरीदी। इतना ही नहीं इस सपने को पूरा करने के लिए अपना घर तक बेच दिया। पत्नी के लिए तैयार कर दिया फूलों का बाग गार्डनिंग का कोई अनुभव नहीं होने के बावजूद झोउ ने हार नहीं मानी। उन्होंने देसी और विदेशी बीज तलाशे और करीब 10 साल तक लगातार मेहनत करते रहे। देखते ही देखते 80 हेक्टेयर की बंजर घाटी फूलों से भर गई। आज यहां हॉलीहॉक की 700 से ज्यादा किस्में मौजूद हैं। इसके अलावा बाग में करीब डेढ़ लाख लिली और एक लाख हिबिस्कस के पौधे भी हैं। यह जगह दुनिया के सबसे बड़े हॉलीहॉक गार्डन के रूप में पहचान बना चुकी है। गजब है दोनों की प्रेम कहानी दोनों की प्रेम कहानी भी इस बाग की तरह ही खास है। दोनों पहली बार 1985 में मिले थे, जब झोउ ट्रेनी टूर गाइड थे। पांच साल तक दोनों चिट्ठियों के जरिए एक-दूसरे से जुड़े रहे और फिर शादी कर ली। तिब्बत की यात्रा के दौरान जब दोनों भयानक बर्फबारी में फंस गए, तब झोउ अपनी पत्नी को पीठ पर लादकर एक गुफा तक ले गए। वहां दोनों ने तीन दिन बिताकर अपनी जान बचाई। साथ में खुश रहते हैं दोनों आज शादी के 35 साल बाद भी दोनों इसी खूबसूरत बाग में अपने पालतू कुत्तों और बिल्लियों के साथ रहते हैं। उनके बच्चे नहीं हैं। हर जन्मदिन और शादी की सालगिरह पर दोनों एक-दूसरे को हाथ से लिखे खत देते हैं। यह कपल देशभर में 'ड्रीम कपल' के नाम से मशहूर हो गया। Source: Google World

https://jgnews.live/article/viral-ghr-bechne-ke-bad-is-shkhs-ne-khreedee-bnjr-jmeen