विधायक गोदारा ने की जनसुनवाई - अधिकारियो को दिए आवश्यक निर्देश

विधायक गोदारा ने की जनसुनवाई - अधिकारियो को दिए आवश्यक निर्देश

मनोज पारीक — राजनीति

रतनगढ़ - अपने आवास पर जनसुनवाई करते विधायक गोदारा।

रतनगढ़ (मनोज पारीक) रतनगढ़ विधायक पूसाराम गोदारा ने रविवार को शहर एवं देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया। आहूत जनसुनवाई में विधानसभा क्षेत्र के शहरी एवं ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में नागरिकगण अपनी विभिन्न समस्याएँ लेकर पहुंचे। जनसुनवाई के दौरान गांव एवं शहर में जलापूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ करने,विद्युत आपूर्ति एवं वोल्टेज में सुधार, सड़कों की मरम्मत एवं नवीनीकरण, उपस्वास्थ्य केंद्रों में रिक्त पद भरने, चिकित्सा व शिक्षा से जुड़ी समस्याओं तथा नगरपालिका से संबंधित विभिन्न मुद्दे विधायक के समक्ष रखे। विधायक गोदारा ने सुनवाई के दौरान आये समस्त परिवादों से जुड़े विषयों पर संबंधित अधिकारियों से मौके पर ही वार्तालाप करते हुये आवश्यक दिशा-निर्देश दिए एवं समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारण के आदेश दिए। जनसुनवाई मे ग्राम मोलीसर छोटा में पाइप लाइन लंबे समय से पुरानी एवं क्षतिग्रस्त होने से पेयजल सप्लाई में आ रही बाधा से उत्पन्न स्थिति को लेकर ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को ज्ञापन सौंपा और नई पाइप डलवाने की मांग की एवं साथ ही विद्युत जर्जर पोल बदलने की मांग की। विधायक ने मौके से सम्बन्धित उच्च अधिकारियों से वार्ता करके नई पाइप लाइन डलवाने एवं जर्जर विद्युत पोल बदलने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान कांग्रेस नेता अरविंद चाकलान,दिलीप बिस्सू, रामप्रताप बिजारणियां, पोकर राम श्योराण, उमाराम, भागीरथ, रतनलाल जाखड़, शेराराम, संजय कुमार, हरलाल, मदन लाल, नारायण सिंह, नानूराम , ताराचंद, मोहन राम, विद्याधर, अमित ,संदीप, श्रीराम, चरण सिंह कोका, लालचंद गोदारा, नेमीचंद धतरवाल, प्रताप सहित अनेको कस्बे व ग्रामीण वासी उपस्थित थे।

https://jgnews.live/article/vidhayk-godara-ne-kee-jnsunvaee-adhikariyo-ko-die-aavshyk