वार्डों में कम वोल्टेज की समस्या के निदान की मांग

वार्डों में कम वोल्टेज की समस्या के निदान की मांग

मनोज पारीक — राजस्थान

वर्तमान मे रतनगढ़ कस्बे मे बाधित विधुत आपूर्ति व वोल्टेज के भारी उतार चढ़ाव से शहर वासियो का पड़ रही भीषण गर्मी मे जीना दुसवार बना हुआ है। इस समस्या के चलते मंगलवार को विधुत विभाग के सहायक अभियंता [वितरण] को शहर के विभिन्न वार्डो में वोल्टेज की समस्या को लेकर सत्तासीन सरकार से जुड़े ..

रतनगढ़ (मनोज पारीक) वर्तमान मे रतनगढ़ कस्बे मे बाधित विधुत आपूर्ति व वोल्टेज के भारी उतार चढ़ाव से शहर वासियो का पड़ रही भीषण गर्मी मे जीना दुसवार बना हुआ है। इस समस्या के चलते मंगलवार को विधुत विभाग के सहायक अभियंता [वितरण] को शहर के विभिन्न वार्डो में वोल्टेज की समस्या को लेकर सत्तासीन सरकार से जुड़े मूल भाजपाइयो का एक शिष्ट मंडल विधुत विभाग के सहायक अभियंता से मिला और उन्हें सारे हालातो से अवगत करवाते हुये एक पत्र सौंप कर पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि इस भीषण गर्मी मे शहर के अधिकांश वार्डों में वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। वही गीगजी के कुएं के पास संकट मोचन से जो सप्लाई आती हो, वह बहुत ही कम होने के कारण गत 30 मई को विभिन्न वार्डो मे न्यूट्रल फेल हो गया जिससे आम जनता को काफी नुकसान हुआ। इसी क्रम में वार्ड नं. 03 में हनुमान नगर भीमराज जांगिड़ के घर के आस-पास फीडर से वोल्टेज कम आ रहा है।  वार्ड नं.24 के घोलिये कुंए के पास वोल्टेज की समस्या बनी हुई है, तथा वार्ड नं 30 होलीघोरा पर भी लाईट अप-डाऊनं होती रहती है।अतः इन स्थानो पर नये ट्रांसफार्मर लगाकर आम जनता को राहत देने की माँग की। इस अवसर पर रतनगढ़ मे भाजपा पार्टी के वरिष्ठ व दशकों से पार्टी की रीति नीति के तहत कार्य करने वाले भाजपा के स्थायी कार्यकर्ता रमेश चन्द्र पारीक , नारायण दायमा, राधेश्याम, मदन सैनी, भरत सैनी सहित कई वार्डों के दर्जनों लोग उपस्थित थे। फोटो -3 विधुत समस्या निदान की मांग करते भाजपाई 

https://jgnews.live/article/vardon-men-km-voltej-kee-smsya-ke-nidan-kee-mang