उत्तर पश्चिम रेल्वे जोन के महाप्रबंधक विन्डो निरीक्षण के तहत पहुँचे रतनगढ़ ( विभिन्न समस्याओ के निराकरण बाबत सौपे ज्ञापन)

उत्तर पश्चिम रेल्वे जोन के महाप्रबंधक विन्डो निरीक्षण के तहत पहुँचे रतनगढ़   ( विभिन्न समस्याओ के निराकरण बाबत सौपे ज्ञापन)

मनोज पारीक — राजस्थान

रतनगढ़ - रेलवे स्टेशन पर व्याप्त समस्याओं को लेकर निवर्तमान पार्षद नन्द किशोर भार्गव ने सौंपा ज्ञापन।

उत्तर पश्चिम रेल्वे जोन महाप्रबंधक अमिताभ कुमार स्पेशल ट्रैन से बीकानेर जाते समय अल्प प्रवास के लिए रतनगढ़ रेल्वे स्टेशन पर रुके। महाप्रबंधक स्थानीय रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत मिशन के तहत स्टेशन पर हो रहे विकास के नये कार्य व सौंदर्यकरण कार्य का निरीक्षण भी करने का शिड्यूल था परन्तु महाप्रबंधक ट्रैन से नीचे ही नही उतरे और उनके साथ चल रहे अधिकारियो ने निरीक्षण की मात्र खाना पूर्ति की। वही रतनगढ़ स्टेशन पर रेल यात्रियों के लिए की गई विभिन्न सुविधाएं के साथ साथ कुछ समस्या भी सामने आई जिनको लेकर निवर्तमान पार्षद नन्द किशोर भार्गव ने उत्तर पश्चिम रेलवे जोन के महाप्रबंधक के विन्डो निरीक्षण के दौरान स्पेशल ट्रेन से रतनगढ़ आगमन पर उनसे मिलकर समस्याओ से अवगत करवाने बाबत एवं समस्याओ बाबत ज्ञापन देने का प्रयास किया परन्तु महाप्रबंधक महोदय ट्रैन से ही नही उतरे जिस पर भार्गव ने उनके साथ चल रहे टी आई को ज्ञापन देकर उक्त ज्ञापन को महाप्रबंधक तक पहुंचाने का आग्रह करते हुये उन्हें ज्ञापन सुपर्द किया। वही दिए ज्ञापन में बताया कि रतनगढ़ स्टेशन पर पूर्व की भाँति वाशिग लाईन पुनः स्थापित करने सहित जंक्शन के पूर्व में शहर के 8 वार्डों के बसें हजारों परिवारों की हो रही समस्या को ध्यान रखते हुए फुट ओवरब्रिज की सुविधा प्रदान करने तथा जब तक ब्रिज का निर्माण पूर्ण नही हो तब तक स्टेशन से गुजरने हेतु रास्ता प्रदान करने, स्टेशन पर बनने वाले नये ब्रिज के साथ एक्सीलेटर व लिफ्ट की व्यवस्था उपलब्ध कराने, जंक्शन पर पूर्व में स्थापित बंद मुख्य गेट व मुसाफिर खाना यात्रियों के लिए पुन: खोलने की मांग व बीकानेर से जयपुर वाया श्रीडूंगरगढ, रतनगढ़ चूरु, फतेहपुर शेखावाटी व सीकर होते हुए दैनिक इंटरसिटी एक्सप्रेस रेल सेवा शुरू करवाने की मांग सहित कई मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपे। इस अवसर पर सचिन विरमानी, गोपीचंद नोहाल सहित कई लोग उपस्थित थे।

https://jgnews.live/article/uttr-pshchim-relve-jon-ke-mhaprbndhk-vindo-nireekshn-ke-tht