उमरैण के गरवाजी मंदिर से निकली ध्वज यात्रा: विधिवत पूजा-अर्चना के बाद हुआ शुभारंभ, भर्तृहरि बाबा मंदिर में ... - Dainik Bhaskar
AI Sync — — दुनिया
उमरैण क्षेत्र के ढहलावास स्थित प्रसिद्ध गरवाजी मंदिर से सावन मास के अंतिम सोमवार को ध्वज यात्रा रवाना हुई। यह यात्रा सुबह 8 बजे गरवाजी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद शुरू...
उमरैण क्षेत्र के ढहलावास स्थित प्रसिद्ध गरवाजी मंदिर से सावन मास के अंतिम सोमवार को ध्वज यात्रा रवाना हुई। यह यात्रा सुबह 8 बजे गरवाजी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुई, जो सरिस्का स्थित भर्तृहरि बाबा मंदिर पहुंचेगी। यहां श्रद्धालु ध्वज अर . ध्वज यात्रा के संयोजक बाबूलाल भरगड़ ने बताया कि हर साल सावन के सोमवार को श्रद्धालु गरवाजी मंदिर से ध्वज लेकर भर्तृहरि बाबा मंदिर जाते हैं। वहां ध्वज चढ़ाकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की जाती है। यात्रा में डीजे-बाजों के साथ श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों पर नृत्य करते हुए उत्साहपूर्वक भाग लिया। देवेन्द्र कसाना ने बताया कि भर्तृहरि बाबा की अखंड ज्योति, जो हर साल निरंतर प्रज्वलित रहती है, उसे भी श्रद्धापूर्वक यात्रा के साथ ले जाया गया। ध्वज यात्रा में लोकेश, पिंटू, पवन सिंह, बाबूलाल, प्रकाश सचिन, रामु, पूर्ण, अशोक ,ओमप्रकाश, पवन सहित अनेक युवा श्रद्धालु शामिल रहे। गरवाजी मंदिर से शिवलाल, सुभाष भक्त, मोहनलाल, खेमचंद, प्रभु दयाल और जयसिंह ने ध्वज यात्रा को रवाना कर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। Source: Google Rajasthan
https://jgnews.live/article/umrain-ke-grvajee-mndir-se-niklee-dhvj-yatra-vidhivt-pooja