उद्बोधन सप्ताह में मनाया नशामुक्ति दिवस

उद्बोधन सप्ताह में मनाया नशामुक्ति दिवस

मनोज पारीक — — राजस्थान

अणुव्रत समिति रतनगढ़ द्वारा उद्बोधन सप्ताह के अंतर्गत सोमवार को नशामुक्ति दिवस मनाया गया। हनुमान बालिका सीनियर सैकेंडरी स्कूल के प्रांगण में अणुव्रत गीत से प्रारंभ हुए कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य पवन कुमार चोटिया ने शाब्दिक स्वागत किया और समिति द्वारा संचालित रचनात्मक गतिविधियों को प्रेरणादायी बताया ।

रतनगढ़ (मनोज पारीक) अणुव्रत समिति रतनगढ़ द्वारा उद्बोधन सप्ताह के अंतर्गत सोमवार को नशामुक्ति दिवस मनाया गया। हनुमान बालिका सीनियर सैकेंडरी स्कूल के प्रांगण में अणुव्रत गीत से प्रारंभ हुए कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य पवन कुमार चोटिया ने शाब्दिक स्वागत किया और समिति द्वारा संचालित रचनात्मक गतिविधियों को प्रेरणादायी बताया । अणुव्रत समिति के संरक्षक मोतीलाल तातेड़ ने छात्राओं को अणुव्रत आचार संहिता का संकल्प करवाया । विद्यालय की प्रधानाचार्या मेघा शर्मा ने इस प्रकार के दिवस आयोजनों का महत्व बताते हुए इन्हें विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु आवश्यक बताया । जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के मंत्री तेजपाल गुर्जर ने विभिन्न प्रकार के आवेग और क्रोध पर नियंत्रण को आवश्यक बताते हुए मानसिक शांति के लिए ध्यान का प्रायोगिक अभ्यास करवाया । समिति अध्यक्ष कुलदीप व्यास ने नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को सर्वनाश का संकेत बताते हुए कहा कि नशे से दूर रहने और नशे की आदत छोड़ने के लिए दृढ़ इच्छा शक्ति आवश्यक है । समिति के सदस्य परमेश्वरलाल गौड़ ने नशामुक्ति पर कविता प्रस्तुत की और प्रभात बील ने सभी का आभार प्रकट किया। संचालन राजेश कुमार ने किया।

https://jgnews.live/article/udbodhn-sptah-men-mnaya-nshamukti-divs