Udaipur News: मदन राठौड़ का बड़ा बयान, एक महीने में होंगी राजनीतिक नियुक्तियां, गहलोत पर भी साधा निशाना

 Udaipur News: मदन राठौड़ का बड़ा बयान, एक महीने में होंगी राजनीतिक नियुक्तियां, गहलोत पर भी साधा निशाना

AI Sync — अपराध

उदयपुर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने राजस्थान की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य में अगले एक महीने के भीतर विभिन्न बोर्ड,...

उदयपुर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने राजस्थान की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य में अगले एक महीने के भीतर विभिन्न बोर्ड, आयोग और संस्थाओं में राजनीतिक नियुक्तियां की जाएंगी। साथ ही उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस पर भी तीखा हमला बोला। मीडिया से बातचीत में मदन राठौड़ ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां देने की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि वित्त आयोग, देवनारायण बोर्ड और किसान आयोग में नियुक्तियां पहले ही हो चुकी हैं, जबकि महिला आयोग, आरटीडीसी, बाल आयोग, ओबीसी आयोग, वक्फ बोर्ड, अल्पसंख्यक आयोग और राज्य खेल परिषद सहित कई संस्थानों में अब भी पद खाली हैं। इसके अलावा यूआईटी और विकास प्राधिकरणों में भी चेयरमैन नियुक्त किए जाएंगे। NEET पेपर लीक पर गहलोत को घेरा नीट पेपर लीक मामले पर सवाल पूछे जाने पर मदन राठौड़ ने अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा- 100-100 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली। उन्होंने आरोप लगाया कि गहलोत सरकार के दौरान 17 पेपर लीक हुए थे और अब वही लोग इस मुद्दे को उठा रहे हैं। राठौड़ ने कहा कि सचिन पायलट और अशोक गहलोत का इस मामले पर बयान देना शर्मनाक है। ये भी पढ़ें: RPSC SI Exam 2021: 20 सितंबर को फिर होगी RPSC एसआई भर्ती परीक्षा, 3.83 लाख अभ्यर्थियों के लिए बड़ा फैसला उन्होंने दावा किया कि भजनलाल सरकार में कोई पेपर लीक नहीं हुआ है। साथ ही उन्होंने कहा कि मामले में एनटीए ने तुरंत कार्रवाई की है और जांच जारी है। राठौड़ ने यह भी कहा कि इस मामले में राजस्थान का कोई लिंक नहीं है। उदयपुर भाजपा की गुटबाजी पर भी बोले उदयपुर भाजपा में सोशल मीडिया पर चल रहे चिट्ठी बम विवाद और गुटबाजी पर मदन राठौड़ ने कहा कि पार्टी के भीतर बातचीत कर मामला सुलझा लिया गया है। उन्होंने कहा कि हमने परिवार में बात कर ली है, अब उदयपुर भाजपा में पत्र नहीं चलेंगे। प्रदेशाध्यक्ष ने हाल ही में हुए पंचायती राज और स्थानीय निकाय उपचुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा ने 73 में से 63 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि कांग्रेस को केवल 10 सीटें मिलीं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस को धूल चटा दी है। स्थानीय निकाय और पंचायती राज चुनावों में देरी को लेकर राठौड़ ने कहा कि सरकार वन स्टेट-वन इलेक्शन की सोच के तहत सभी चुनाव एक साथ करवाना चाहती है, ताकि विकास कार्यों में तेजी लाई जा सके। भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायतों पर उन्होंने कहा कि यदि किसी अधिकारी द्वारा कार्यकर्ताओं के काम रोके जाते हैं तो शिकायत मिलने पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भाजपा सरकार में कार्यकर्ताओं की अनदेखी नहीं होगी। Source: Amar Ujala Raj

https://jgnews.live/article/udaipur-news-mdn-rathaud-ka-bd-a-byan-ek-mheene-men-hongee