Udaipur News: इलाज के बावजूद नहीं बची ‘सुनैना’, सज्जनगढ़ सफारी में मादा एशियाटिक शेरनी की मौत - Amar Ujala

Udaipur News: इलाज के बावजूद नहीं बची ‘सुनैना’, सज्जनगढ़ सफारी में मादा एशियाटिक शेरनी की मौत - Amar Ujala

AI Sync — अपराध

Mon, 24 Aug 2026 03:23 PM IST न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 24 Aug 2026 03:23 PM IST सार सज्जनगढ़ लायन सफारी में करीब तीन महीने से बीमार...

Mon, 24 Aug 2026 03:23 PM IST न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 24 Aug 2026 03:23 PM IST सार सज्जनगढ़ लायन सफारी में करीब तीन महीने से बीमार चल रही 5.5 वर्षीय एशियाटिक शेरनी ‘सुनैना’ की मौत हो गई। इलाज के बावजूद हालत बिगड़ने पर रविवार दोपहर उसने दम तोड़ दिया। अब सफारी में केवल नर एशियाटिक शेर ‘सम्राट’ बचा है। सज्जनगढ़ सफारी में एशियाटिक शेरनी सुनैना की मौत - फोटो : अमर उजाला विस्तार जिले के सज्जनगढ़ लायन सफारी में रविवार दोपहर साढ़े पांच साल की मादा एशियाटिक शेरनी ‘सुनैना की बीमारी के कारण मौत हो गई। सुनैना लगभग तीन महीने से बीमार चल रही थी और पशु चिकित्सकों की टीम उसका लगातार उपचार कर रही थी। सुनैना की मौत के बाद अब लायन सफारी में केवल एक नर एशियाटिक शेर ‘सम्राट’ ही बचा है। वन विभाग के अनुसार 21 जुलाई से 20 अगस्त के बीच सुनैना की सेहत में सुधार दर्ज किया गया था और वह नियमित रूप से पूरा भोजन ले रही थी। हालांकि 21 अगस्त की सुबह उसने भोजन का केवल कुछ हिस्सा ही खाया। केयरटेकर की सूचना पर मेडिकल टीम ने तत्काल रक्त के नमूने लेकर जांच शुरू की। जांच रिपोर्ट के आधार पर 22 और 23 अगस्त को जरूरी दवाइयां और उपचार दिया गया, लेकिन रविवार दोपहर अचानक उसकी हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। ये भी पढ़ें: जाणवी गांव में खूनी वारदात: दो स्कॉर्पियो और कैंपर में आए हमलावर, युवक पर बरसाईं गोलियां, अस्पताल में भर्ती शेरनी की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड गठित किया गया। बोर्ड में डॉ. शैलेंद्र शुक्ला, डॉ. महेंद्र मेहता और डॉ. हिमांशु व्यास शामिल रहे। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। रविवार शाम लगभग 6 बजे सज्जनगढ़ जैविक उद्यान परिसर स्थित श्मशान स्थल पर सुनैना का अंतिम संस्कार किया गया। रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi. Source: Google Rajasthan

https://jgnews.live/article/udaipur-news-ilaj-ke-bavjood-nheen-bchee-sunaina-sjjngdh-c267