टोंक में पंचायत चुनाव का बिगुल: कलेक्टर टीना डाबी की मौजूदगी में निकली लॉटरी, बदला दावेदारों का गणित
AI Sync — — शिक्षा
राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बुधवार को टोंक जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति प्रधान और सदस्यों के आरक्षित वार्डों को...
राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बुधवार को टोंक जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति प्रधान और सदस्यों के आरक्षित वार्डों को लेकर लॉटरी निकाली गई। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर टीना डाबी की मौजूदगी में जिले की आठ पंचायत समितियों और जिला परिषद के 31 वार्डों के आरक्षण की लॉटरी निर्वाचन विभाग के नियमानुसार निकाली गई। इस दौरान सांसद हरीशचंद्र मीना, निवाई विधायक रामसहाय वर्मा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर विनोद मीना सहित जिले के सभी उपखंड मुख्यालयों से आए विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। सबसे पहले जिला परिषद के 31 वार्डों में आरक्षित वर्गों के निर्धारण के लिए लॉटरी प्रक्रिया शुरू की गई। एक स्कूली बच्चे से बारी-बारी से पर्चियां निकलवाकर एससी, एसटी, ओबीसी और सामान्य वर्ग के लिए वार्डों का आरक्षण तय किया गया। समझें जिला परिषद के 31 वार्डों का आरक्षण आरक्षण की लॉटरी के बाद जिला प्रमुख पद एससी महिला वर्ग के लिए आरक्षित, अनुसूचित जाति के लिए वार्ड 23, 22, 10 और 21 आरक्षित, एससी महिला के लिए वार्ड 29, 6 और 2 आरक्षित, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए वार्ड 4 और 9 आरक्षित, ओबीसी महिला के लिए वार्ड 26 आरक्षित। इसके अलावा सामान्य महिला के लिए वार्ड 17, 15, 1, 5, 31, 20, 19, 13 और 8 आरक्षित घोषित किए गए हैं। सामान्य वर्ग के लिए वार्ड 3, 7, 18, 24, 25, 28 और 30 आरक्षित हैं। ये भी पढ़ें: राजस्थान निकाय चुनाव: जीत के जश्न के बीच क्यों बढ़ी भाजपा की टेंशन? मंत्रियों का अब होगा विधानसभा वार हिसाब 8 पंचायत समितियों में प्रधान पद का आरक्षण जिले की आठ पंचायत समितियों में प्रधान पद के लिए भी लॉटरी के जरिए आरक्षण तय किया गया। इसमें पचेवर पंचायत समिति अनुसूचित जाति महिला, उनियारा पंचायत समिति अनुसूचित जाति, देवली पंचायत समिति अनुसूचित जनजाति, निवाई पंचायत समिति: अन्य पिछड़ा वर्ग, मालपुरा पंचायत समिति सामान्य महिला, पीपलू पंचायत समिति सामान्य महिला, टोंक पंचायत समिति सामान्य महिला, टोडारायसिंह पंचायत समिति सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित की गई है। निष्पक्ष चुनाव कराने की तैयारी जिला कलेक्टर टीना डाबी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि नगर निकाय चुनाव के सफल समापन के बाद अब पंचायतीराज चुनाव भी निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने की तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में बुधवार को आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया पूरी की गई है। Source: Amar Ujala Raj
https://jgnews.live/article/tonk-men-pnchayt-chunav-ka-bigul-klektr-teena-dabee-kee