तोक्यो और पूर्वी जापान के अन्य हिस्सों में भारी बारिश - nhk.or.jp

तोक्यो और पूर्वी जापान के अन्य हिस्सों में भारी बारिश - nhk.or.jp

AI Sync — खेल

तोक्यो, कानागावा और चिबा प्रीफ़ैक्चरों सहित पूर्वी जापान के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हो रही है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने सोमवार को तोक्यो के नीजिमा गाँव के लिए भूस्खलन के...

तोक्यो, कानागावा और चिबा प्रीफ़ैक्चरों सहित पूर्वी जापान के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हो रही है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने सोमवार को तोक्यो के नीजिमा गाँव के लिए भूस्खलन के संबंध में स्तर 5 की चेतावनी जारी की। एजेंसी ने तोक्यो के ओशिमा नगर और तोशिमा गाँव के लिए भी भूस्खलन के संबंध में स्तर 5 की चेतावनी जारी की है, जो एजेंसी के 1 से 5 तक के पैमाने पर उच्चतम स्तर है। ग़ौरतलब है कि सोमवार से कई और क्षेत्रों में भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने लोगों से मृदास्खलन, नदियों में उफान और निचले इलाकों में बाढ़ की आशंका के चलते हाई-अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान एजेंसी का कहना है कि एक मौसमी वर्षा अग्र, जो वर्तमान में देश के मुख्य द्वीप होन्शू के ठीक दक्षिण में बना हुआ है, उत्तर की ओर बढ़ रहा है। रडार विश्लेषण से पता चलता है कि रविवार रात 8 बजे तक एक घंटे के दौरान इज़ु द्वीप समूह के मिकुराजिमा गाँव और उसके आसपास लगभग 80 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी। सोमवार तड़के तक चिबा शहर के लिए भारी बारिश की स्तर 4 की आपात चेतावनी जारी थी। इज़ु द्वीप समूह के अधिकांश हिस्सों, कानागावा व चिबा प्रीफ़ैक्चरों के कुछ हिस्सों, और दक्षिण-पश्चिमी प्रीफ़ैक्चर कागोशिमा के कुछ हिस्सों के लिए भूस्खलन के संबंध में स्तर 4 की आपात चेतावनी जारी की गयी है। तोक्यो में ज़ेनपुकुजिगावा नदी में बाढ़ की स्तर 4 की आपात चेतावनी भी जारी की गयी है। सोमवार को खासकर कांतो, तोकाइ और तोहोकु के ऊपर घने वर्षा मेघ विकसित हो सकते हैं, जिससे जल संबंधी आपदाओं का खतरा काफ़ी बढ़ सकता है। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अगले तीन-चार दिनों तक भारी बारिश जारी रह सकती है। लोगों से आग्रह किया जा रहा है कि वे रात को सोते समय घाटियों और चट्टानों से दूर स्थित इमारतों जैसे सुरक्षित स्थानों पर रहें। उन्हें आपदा मानचित्रों पर नज़र रखने और जोखिम वाले क्षेत्रों से पलायन करने की भी सलाह दी जा रही है। Source: Google World

https://jgnews.live/article/tokyo-aur-poorvee-japan-ke-any-hisson-men-bharee-barish-nhk