टंकी निर्माण के विरोध मे जेसीबी के अंदर बैठकर जताया विरोध

टंकी निर्माण के विरोध मे जेसीबी के अंदर बैठकर जताया विरोध

मनोज पारीक — — राजस्थान

(विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल)

शहर के वार्ड संख्या 22 का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमे वार्ड 22 के दो वाशिंदे जेसीबी के हुक के अंदर चढ़कर व उसके आगे लेट कर काम रोकने की गुहार लगा रहा है, और प्रशासन को मौके पर बुलाने की बात कह रहा है, यह करीब एक घण्टे तक चला हाई प्रोफाइल ड्रामा शहर के वार्ड संख्या 22 गौरीसरियों की ढाणी का बताया जा रहा है। वही वार्ड के लोगो की माने तो यहाँ पर पेयजल टंकी निर्माण के लिए खुदाई का काम शुरू किया जा रहा था, इसी दौरान वार्ड संख्या 22 के निवासी किशन सैनी जेसीबी के आगे लेट गया और विरोध शुरू कर दिया, काम का कड़ा विरोध करते हुए अधिकारियों और प्रशासन को मौके पर बुलाने की मांग की। किशन सैनी का कहना है कि राजनीतिक रंजिश और दुर्भावना से मेरे घर के मुख्य दरवाजे के आगे टँकी का निर्माण किया जा रहा है, जबकि पास में ही ओर भी काफी खाली जगह पड़ी है, इसके बावजूद भी दबाव बनाकर मेरे दो घरों एवं चार दुकानों के मुख्य दरवाजे के आगे टँकी का निर्माण किया जा रहा है। पीड़ित किशन सैनी का कहना है कि पुलिस एव पालिका प्रशासन के द्वारा दबाव बनाकर ज़बरदस्ती मेरे घर के मुख्य दरवाजे बंद किये जा रहे हैं। इसी को लेकर मेने आक्रोश जताया था, लेकिन किसी और से मेरी सुनवाई नही की जा रही है।

https://jgnews.live/article/tnkee-nirman-ke-virodh-me-jeseebee-ke-andr-baithkr-jtaya