तमिलनाडु में यूट्यूबर के घर 1 करोड़ की चोरी:रील्स में हर महीने सोना खरीदने की बात कहती थीं; पुलिस बोली- चोरों को यहीं से रास्ता मिला


                 तमिलनाडु में यूट्यूबर के घर 1 करोड़ की चोरी:रील्स में हर महीने सोना खरीदने की बात कहती थीं; पुलिस बोली- चोरों को यहीं से रास्ता मिला

AI Sync — — अपराध

तमिलनाडु के नागरकोइल में एक महिला यूट्यूबर के घर से 220 सॉवरेन सोने के गहने चोरी हो गए। यह वारदात अंतना नादर कुडियिरुप्पु के पास VIP गार्डन में हुई। घर में रहने वाले विनोथकुमार...

तमिलनाडु के नागरकोइल में एक महिला यूट्यूबर के घर से 220 सॉवरेन सोने के गहने चोरी हो गए। यह वारदात अंतना नादर कुडियिरुप्पु के पास VIP गार्डन में हुई। घर में रहने वाले विनोथकुमार गुरुवार को तिरुनेलवेली गए थे। परिवार दो साल के बच्चे के आगामी जन्मदिन के लिए कपड़े खरीदने गया था। देर रात लौटने पर विनोथकुमार ने घर का पिछला दरवाजा टूटा देखा। विनोथकुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। घर की पहली मंजिल पर बने बेडरूम में ब्यूरो टूटा मिला। उसमें रखे 220 सॉवरेन गोल्ड के गहने और नकदी गायब थे। पुलिस को शक है कि विनोथकुमार की पत्नी मधुमिता के सोशल मीडिया पोस्ट और रील्स से चोरों को गहनों की जानकारी मिली। मामले की जांच के लिए विशेष टीम बनाई गई है। जांच में पता चला कि चोरों ने घर में घुसने के लिए गैस कटर से पिछले दरवाजे का फ्रेम काटा था। गहनों-नकदी को मिलाकर करीब एक करोड़ की चोरी की बात सामने आई है। पुलिस संदिग्धों का पता लगाने के लिए CCTV फुटेज खंगाल रही है। बेटी पर नोट बरसाती नजर आई थीं मधुमिता दावा- रील्स से चोरों को रास्ता मिला मधुमिता की उम्र 29 साल है और वह यूट्यूबर हैं। वह सोशल मीडिया पर अपने गहनों का कलेक्शन दिखाने वाली पोस्ट और रील्स अक्सर शेयर करती थीं। पुलिस को शक है कि मधुमिता के हर महीने सोना खरीदने की बात बताने वाले पोस्ट से चोरों को घर में रखे गहनों की जानकारी मिली होगी। क्या है सॉवरेन गोल्ड दक्षिण भारत के राज्यों खासकर केरलम-तमिलनाडु में “सॉवरेन गोल्ड” का मतलब सोने की एक पारंपरिक वजन-इकाई के रूप में इस्तेमाल होता है। 1 सॉवरेन करीब 8 ग्राम सोना होता है। इसका संबंध पुराने ब्रिटिश सॉवरेन गोल्ड सिक्के से है। ब्रिटिश शासन के दौरान यह सोने का सिक्का भारत में भी प्रचलन में था। बाद में दक्षिण भारत में सॉवरेन शब्द बोलचाल की स्थानीय इकाई के रूप में लोकप्रिय हो गया। ----------- ये खबर भी पढ़ें… मध्य प्रदेश के शिवपुरी में यूट्यूबर के घर चोरी: सोना-कैश के साथ रील्स बनाती थी, वीडियो में आलीशान लाइफस्टाइल दिखाती थी मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की सोने-चांदी और कैश के साथ रील्स बनाने वाली यूट्यूबर रचना गुर्जर के घर चोरी की वारदात हुई है। नरवर थाना क्षेत्र के मोहानी ख्यावदा गांव में बदमाशों ने नकदी, सोने-चांदी के जेवर की चोरी की, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 8 लाख रुपए है। चोरों ने रील्स में लग्जरी लाइफ स्टाइल देखकर टारगेट किया। पढ़ें पूरी खबर… Source: Dainik Bhaskar

https://jgnews.live/article/tmilnadu-men-yootyoobr-ke-ghr-1-kro-kee-choree-reels-men-hr