तमिलनाडु में DMK विधायकों का सरकारी कार लेने से इनकार:उदयनिधि बोले- सरकार कर्ज में, पहले संपत्ति की जांच हो
AI Sync — — अपराध
Hindi News National DMK MLAs Refuse New Cars | Udhayanidhi Stalin Statement Tamil Nadu चेन्नई 1 घंटे पहले कॉपी लिंक DMK के 59 विधायकों ने नई कार लेने से मना कर दिया है। नेता...
Hindi News National DMK MLAs Refuse New Cars | Udhayanidhi Stalin Statement Tamil Nadu चेन्नई 1 घंटे पहले कॉपी लिंक DMK के 59 विधायकों ने नई कार लेने से मना कर दिया है। नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन ने कहा, "विजय खुद कह चुके हैं की सरकार कर्ज में है इसलिए हम इस ऑफर को स्वीकार नहीं करेंगे। शुक्रवार को विधानसभा में विजय की कार योजना पर बहस हुई। जिसमें उदयनिधि स्टालिन ने कहा, विधायकों की आर्थिक स्थिति देख कर ही उन्हें कार देनी चाहिए। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने राज्य के हर विधायक को सरकारी कार देने का ऐलान किया था। CM विजय ने विधायकों को कार और हर महीने ₹75 हजार देने की घोषणा की थी। CM विजय ने किया था कार देने का ऐलान 19 अगस्त को तमिलनाडु सरकार ने सभी विधायकों को नई सरकारी कार देने का ऐलान किया था। कार के मेन्टेनेन्स और ड्राइवर के खर्च के लिए हर महीने ₹75 हजार भी देने को कहा था। विधानसभा में बहस विधायकों को कार देने वाली योजना पर विधानसभा में तीखी बहस हुई। नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन ने कहा, सीएम ने कहा था कि वे मुफ्त की चीजें देने के खिलाफ हैं। उदयनिधि ने कहा, हम सरकार से अपील करते हैं कि विधायकों को मुफ्त कार देने से पहले उनकी कारों और आर्थिक स्थिति की जांच की जाए। तीन बंगले फिर सरकारी आवास क्यों टीवीके (TVK) मंत्री आधव अर्जुन ने जवाब देते हुए कहा, CM सभी विधायकों को बराबर मानते हैं। वीसीके और कम्युनिस्ट पार्टी के कई विधायक आर्थिक रूप से कमजोर हैं। उनके लिए कार लग्जरी नहीं, बल्कि एक बुनियादी जरूरत है। कई विधायकों के पास घर और कार नहीं है। टीवीके का रुख साफ है, जिनके पास कार है, वे सरकारी गाड़ी के लिए आवेदन नहीं करेंगे। मंत्री अर्जुन ने स्टालिन से कहा, आपके पास तीन बंगले हैं तो फिर आप सरकारी आवास में क्यों रहते हैं। ------------------- ये भी पढ़ें... तमिलनाडु में विधायकों को नई कार, ₹75 हजार भत्ता मिलेगा:महिला विधायक ने सदन में गाना गाकर धन्यवाद दिया; छात्रों के प्रदर्शन पर रोक वाला निर्देश वापस TVK विधायक सिंधु ने बुधवार को विधानसभा में गाना गाकर मुख्यमंत्री विजय को धन्यवाद दिया। चेन्नई। तमिलनाडु सरकार ने बुधवार को सभी विधायकों को नई सरकारी कार देने और वाहन के रखरखाव, ईंधन और ड्राइवर के खर्च के लिए हर महीने 75 हजार रुपए का भत्ता देने का ऐलान किया। विधानसभा में विधायकों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया। इसी दौरान TVK विधायक सिंधु ने तमिल सुपरस्टार और पूर्व मुख्यमंत्री एमजी रामचंद्रन (MGR) की फिल्म 'पड़गोट्टी' का मशहूर गीत 'कोडुत्तदेलाम कोडुत्तान' गाकर मुख्यमंत्री विजय का आभार जताया। पूरी खबर पढ़ें.. . खबरें और भी हैं... राहुल का 6 घंटे धरना, तब पैलेटगन मामले में FIR: कोई नामजद नहीं, प्रदर्शनकारी बोला-आंख खराब हुई; राहुल छात्र के साथ थाने से रवाना 1:50 कॉपी लिंक शेयर LIVE MP-यूपी की 7 नदियां खतरे के निशान से ऊपर: हिमाचल में अब तक 219 मौतें, राजस्थान के श्रीगंगानगर में तापमान 40° पार 1:04 कॉपी लिंक शेयर भास्कर अपडेट्स: जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी प्रदर्शनकारी जुटे,आर्थिक आधार पर आरक्षण और क्रीमी लेयर लागू करने की मांग कॉपी लिंक शेयर सिखों की रिहाई के लिए 7 घंटे बंद रहा पंजाब: कार सवार को थप्पड़ मारा, पुलिस-प्रदर्शनकारियों में बहस; हाईवे के साथ पिज्जा शॉप-क्लब, शोरूम बंद कराए 0:43 कॉपी लिंक शेयर Source: Dainik Bhaskar
https://jgnews.live/article/tmilnadu-men-dmk-vidhaykon-ka-srkaree-kar-lene-se-inkar