तहसीलदार बने ड्राइवर, होमगार्ड को घर छोड़ा: सेवा पूरी करने पर दो जवान कार्यमुक्त, अधिकारी की पहल की सराहना - Dainik Bhaskar
AI Sync — — खेल
दो होमगार्ड जवानों के सेवा पूरी होने पर तहसीलदार ने गाड़ी चलाकर उनको घर तक पहुंचाया। सूरतगढ़ के राजस्व तहसील कार्यालय में होमगार्ड के रूप में तैनात संजय शर्मा और रामकुमार की एक...
दो होमगार्ड जवानों के सेवा पूरी होने पर तहसीलदार ने गाड़ी चलाकर उनको घर तक पहुंचाया। सूरतगढ़ के राजस्व तहसील कार्यालय में होमगार्ड के रूप में तैनात संजय शर्मा और रामकुमार की एक वर्ष की गरिमामय एवं बेदाग सेवा अवधि पूरी होने के बाद दोनों कार्मिकों को कार्यमुक्त किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार विनोद कुमार कड़वासरा ने उनके कार्य और सेवाभाव . तहसीलदार कड़वासरा स्वयं सरकारी वाहन चलाकर दोनों होमगार्ड कार्मिकों को उनके निवास स्थान तक छोड़ने पहुंचे। उन्होंने दोनों को उनकी एक वर्ष की सेवा की शुभकामनाएं देते हुए भविष्य के लिए मंगलकामनाएं की। तहसीलदार द्वारा स्वयं वाहन चलाकर कार्मिकों को घर छोड़ने की पहल को कर्मचारियों के प्रति सम्मान और आत्मीयता के भाव से जोड़कर देखा जा रहा है। बताया गया कि संजय शर्मा और रामकुमार ने तहसील कार्यालय में होमगार्ड के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन किया। उनकी सेवा अवधि के दौरान किसी प्रकार की शिकायत नहीं रहने और बेदाग सेवा पूरी करने पर तहसीलदार ने दोनों के कार्य की सराहना की। तहसीलदार कड़वासरा के इस मानवीय एवं आत्मीय व्यवहार की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है। लोगों का कहना है कि अधिकारी द्वारा कर्मचारियों की सेवाओं को सम्मान देना सकारात्मक कार्य संस्कृति को बढ़ावा देता है। वहीं, दोनों कार्मिकों ने भी तहसीलदार का आभार जताया। Source: Google Rajasthan
https://jgnews.live/article/thseeldar-bne-draivr-homgard-ko-ghr-chhod-a-seva-pooree