टेनिस बॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन

टेनिस बॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन

मनोज पारीक — — राजस्थान

टेनिस बॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन (चूरू की टीमों ने किया शानदार प्रदर्शन)

चूरू जिला टेनिसबॉल क्रिकेट संघ की ओर से रघुनाथ स्कूल मैदान में आयोजित 25 वीं सब जूनियर राज्य स्तरीय टेनिसबॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के 20 जिलों की बालक-बालिका टीमों ने भाग लिया। संघ सचिव आरिफ मोहम्मद ने बताया कि बालक वर्ग में दौसा विजेता, जयपुर उपविजेता और चूरू तीसरे स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में सीकर ने खिताब जीता, जबकि चूरू उपविजेता और बीकानेर तीसरे स्थान पर रहा। समापन समारोह में केंद्रीय अनवेष्ण ब्यूरो के अधिकारी सूरज मंडार, सेवानिवृत अधिशाषी अभियंता सुगनचंद मंडार, सेवानिवृत सीडीपीओ पुष्पलता मंडार, धर्मवीर सिंह शेखावत, मनोज सराफ तथा लूडो ग्रुप के श्रवण प्रजापति, नरेंद्र चौधरी, तेजपाल जांगिड़, रामलखन प्रजापत और हितेश शर्मा ने विजेता एवं उपविजेता टीमों सहित तीसरे स्थान पर रही टीमों को पुरस्कार वितरित किए। संघ अध्यक्ष सुनील भाऊवाला ने बताया कि प्रतियोगिता में चयनित टीमें कटरा (जम्मू) में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। इस अवसर पर जिला ओलंपिक संघ के सचिव ठाकुरमल शर्मा, राजेंद्र बीदावत, मुस्ताक सैयद, रज्जाक खान और मुकेश प्रजापत आदि उपस्थित थे। मंच संचालन नृसिंह गौड़ ने किया।

https://jgnews.live/article/tenis-b-l-prtiyogita-ka-huaa-smapn