तेलंगाना में बस और ट्रक की टक्कर, 6 की मौत:इनमें 5 महिलाएं, 12 घायल; ट्रक में रखे लोहे के पिलर बस में घुसे
AI Sync — — अपराध
Hindi News National Telangana Bus Truck Accident | Hyderabad Vijaywada Highway Tragedy सूर्यापेट 1 दिन पहले कॉपी लिंक हैदराबाद-विजयवाड़ा नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह 5 बजे करीब बस और...
Hindi News National Telangana Bus Truck Accident | Hyderabad Vijaywada Highway Tragedy सूर्यापेट 1 दिन पहले कॉपी लिंक हैदराबाद-विजयवाड़ा नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह 5 बजे करीब बस और ट्रक की टक्कर हुई। तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में बुधवार सुबह एक इलेक्ट्रिक बस ने पीछे से ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 5 महिलाएं हैं। वहीं 12 लोग घायल हैं। बस में 43 यात्री सवार थे और यह हैदराबाद से आंध्रप्रदेश के एलुरु जा रही थी। हादसा सुबह करीब 5:15 बजे हैदराबाद-विजयवाड़ा नेशनल हाईवे पर कोडाड मंडल में हुआ। पुलिस ने बताया कि ट्रक में लोहे के भारी पिलर लदे थे। बस के ट्रक से टकराते ही पिलर को बांधकर रखने वाली चेन टूट गई। इसके बाद पिलर बस की दाईं तरफ जा घुसे। पुलिस के मुताबिक, बस के आगे बैठे लोगों की इसी वजह से मौत हुई। हादसे की 4 तस्वीरें… इलेक्ट्रिक बस ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। बस के आगे जा रहे ट्रक में लोहे के पिलर भरे हुए थे। टक्कर के बाद ट्रक में रखे पिलर गिर गए और बस में घुस गए। बस के साइड में से मृत पैसेंजर्स के शव निकाले गए। ट्रक के डिवाइडर से टकराने की आशंका हादसे की वजह तेज रफ्तार होने की आशंका जताई है। बस की टक्कर से पहले ट्रक के सड़क के डिवाइडर से टकराने की भी आशंका है। पुलिस ने बताया कि घायलों में से दो की हालत गंभीर है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा के एक अस्पताल में भेजा गया है। तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने हादसे पर दुख जताया। उन्होंने मुख्य सचिव को घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के लिए जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया है। तेलंगाना में सड़क दुर्घटना से जुड़ी अन्य खबर… 12 अगस्त: तेलंगाना में ट्रक-ऑटो की टक्कर, 5 महिलाओं समेत 6 की मौत तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में ऑटो-रिक्शा और ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई थी। छह लोग घायल हुए थे। ऑटो में ड्राइवर के अलावा 11 महिलाएं सवार थीं। सभी कर्नाटक के बीदर की रहने वाली कृषि मजदूर थीं और काम खत्म करके घर लौट रही थीं। पूरी खबर पढ़ें… . खबरें और भी हैं... बिहार में 21 मजदूरों से भरी नाव पलटी: यूपी में डैम ओवरफ्लो, पुल डूबा: MP के 21 जिलों में ऑरेंज अलर्ट 1:05 कॉपी लिंक शेयर जालंधर में लेक्चरर की हत्या करने वाले पति-सास गिरफ्तार: उज्जैन में छुपे थे, बेटी भी रिकवर; गर्लफ्रेंड का पति बोला- 15 दिन से थी प्लानिंग 0:36 कॉपी लिंक शेयर पंजाब में अकालियों से गठजोड़ फाइनल, BJP 'बिग ब्रदर' बनेगी: 70+ और 40+ का फॉर्मूला तैयार; दिल्ली से मैसेज- SAD के खिलाफ न बोलें 0:39 कॉपी लिंक शेयर भारत ने वाहक-6 मल्टी-ड्रोन मदरशिप सिस्टम तैयार किया: बिना जीपीएस करेगा हमला; सर्च-डिटेक्ट से डिस्ट्रॉय तक सेना की मदद करेगा 0:55 कॉपी लिंक शेयर Source: Dainik Bhaskar
https://jgnews.live/article/telngana-men-bs-aur-trk-kee-tkkr-6-kee-maut-inmen-5-mhilaen