ताल्लुका विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में अणुव्रत समिति के कैरी बैग्स का किया लोकार्पण

ताल्लुका विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में अणुव्रत समिति के कैरी बैग्स का किया लोकार्पण

मनोज पारीक — राजस्थान

रतनगढ़ - ताल्लुका विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में अणुव्रत समिति के कैरी बैग्स का लोकार्पण करते हुए। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में ताल्लुका विधिक सेवा समिति द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ अणुव्रत समिति द्वारा वितरित किए जाने वाले ईको फ्रेंडली कैरी बैग्स का लोकार्पण कर किया गया। बुधवार को न्यायालय परिसर में हुए कार्यक्रम में ताल्लुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरेंद्र कौशिक, अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट अरुण जांगिड़ तथा उपखंड अधिकारी मिथलेश कुमार ने पर्यावरण..

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में ताल्लुका विधिक सेवा समिति द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ अणुव्रत समिति द्वारा वितरित किए जाने वाले ईको फ्रेंडली कैरी बैग्स का लोकार्पण कर किया गया। बुधवार को न्यायालय परिसर में हुए कार्यक्रम में ताल्लुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरेंद्र कौशिक, अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट अरुण जांगिड़ तथा उपखंड अधिकारी मिथलेश कुमार ने पर्यावरण संरक्षण संबंधी संदेश लिखे कैरी बैग्स के साथ पर्यावरण संरक्षण दिवस के बैनर का लोकार्पण भी किया। उन्होंने अणुव्रत समिति अध्यक्ष कुलदीप व्यास एवं जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के अध्यक्ष मोतीलाल तातेड़ को मनी प्लांट भेंटकर अधिकाधिक पेड़ लगाने और उनका समुचित संरक्षण और पोषण करने का आह्वान किया। कुलदीप व्यास ने अणुविभा के निर्देशानुसार 5 जून को दोपहर में 2 घंटे ए सी बंद रखने , वृक्षारोपण , अणुव्रत वाटिका निर्माण , पर्यावरण क्विज , प्रदर्शनी , लघु नाटिका आदि कार्यक्रमों के बारे में बताया तथा तालुका सदस्य संतोष कुमार इंदौरिया ने 5 जून को स्थानीय रामचंद्र पार्क में प्रात: सवा छ बजे से मनाए जाने वाले पर्यावरण संरक्षण दिवस कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। इस अवसर पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी संदीप व्यास , बार संघ अध्यक्ष ऐडवोकेट प्रमोद इंदौरिया, एडवोकेट लक्ष्मण प्रजापत, मनोज शर्मा , अविनाश मंडार, निराणाराम बिस्सू , रामावतार ठठेरा, लोकेंद्रपाल सिंह, भंवरलाल प्रजापत, सुभाष दहिया, गौतम नाथोलिया, निवेदिता प्रजापत व अपर लोक अभियोजक डॉ.जयाकांत बिंवाल सहित अणुव्रत समिति के पदाधिकारी व गणमान्यजन उपस्थित थे।

https://jgnews.live/article/talluka-vidhik-seva-smiti-ke-ttvavdhan-men-anuvrt-smiti-ke