टैक्सी यूनियन के मनीष महर्षि बने जिलाध्यक्ष तो शंकर बने रतनगढ़ तहसील अध्यक्ष
मनोज पारिक — — राजस्थान
[टैक्सी यूनियन के मनीष महर्षि बने जिलाध्यक्ष तो शंकर बने रतनगढ़ तहसील अध्यक्ष]
रतनगढ़ (मनोज पारीक) मंगलवार को राजस्थान टैक्सी यूनियन की रतनगढ़ इकाई की एक बैठक आहूत हुई आहूत बैठक में मनीष महर्षि को यूनियन का जिलाध्यक्ष और शंकरलाल महर्षि को सर्व सम्मति से रतनगढ़ शहर का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। यूनियन की बैठक में संगठन के विस्तार, टैक्सी चालकों की समस्या, डीजल की बढ़ती कीमतें, शहर की अस्त-व्यस्त ट्रैफिक व्यवस्था, आवारा घूमते पशुओं पर भी प्रशासन को ज्ञापन देकर समाधान पर भी विचार विमर्श किया गया। आयोजित बैठक में विनोद सिहाग,सवाई सिंह,रमेश स्वामी, निसारअहमद,सोनू स्वामी, सुरेश धाणक, परमेश्वरलाल मंडार, दिनेश सारस्वत,योगेंद्रसिंह, बलराम महर्षि, रामसिंह देवपुरा, कानाराम नाई, राजकुमार,बेगाराम सहित काफी संख्या में टैक्सी चालक उपस्थित थे।
https://jgnews.live/article/taiksee-yooniyn-ke-mneesh-mhrshi-bne-jiladhyksh-to-shnkr