स्यानण मैया दर्शनार्थ भावो सँग सैकड़ो पैदल यात्रा हुये रवाना
मनोज पारीक — — राजस्थान
कालका माता मंदिर लूंछ से स्यानण डूंगरी के लिए सोमवार रात्रि को 21 फीट की ध्वजा के साथ सैकड़ो मातृशक्तिया.....
कालका माता मंदिर लूंछ से स्यानण डूंगरी के लिए सोमवार रात्रि को 21 फीट की ध्वजा के साथ सैकड़ो मातृशक्तिया व पुरुष श्रद्धालु व बच्चों का पैदल जत्था रवाना हुआ। भगत हीरालाल के सानिध्य में एवं हिंदी फिल्म गीता द ग्रेट के निर्माता और अभिनेता राजकुमार नायक के आर्थिक सौजन्य तथा कालिका सेवा समिति द्वारा आयोजित इस दूसरी पैदल यात्रा मे सैकड़ो सांढण डूंगरी के काली माता मंदिर पहुंची। वहां फिल्म निर्माता राजकुमार नायक की मां की तरफ से माता रानी को भोग लगाया गया व मंदिर के भक्त जनों के तरफ से ध्वजा काली माता मन्दिर में अर्पित की गई। नायक ने बताया कि इस यात्रा में विनोद सिंह, महावीर सिंह,भगवानराम, अनिल पंवार, विनोद कुमार, सुरेंद्र कुमार, राकेश सिंह, बाबूलाल, कमलेश, सुनील कुमार, मनोज कुमार, नंदलाल, पंकज कुमार नायक, दिलीप पंवार, अशोक सेन, बिमला देवी, चुका देवी , सन्तोष देवी, रुद्र कुमार, प्रदीप ,नीतू, सुमन, अंजली, पायल, पुनम, सोना खुशी ,विशाखा , आँचल रिणवा,येती शर्मा, पूजा, दिसू, विशाखा आदि सहित 400 श्रद्धालुजनों ने माता रानी के दरबार में धोक लगाकर फिल्म गीता द ग्रेट की सफलता की कामना की।
https://jgnews.live/article/syann-maiya-drshnarth-bhavo-sng-saik-o-paidl-yatra-huye