सुमंगलम हॉस्पिटल मे दंत चिकित्सा विभाग का हुआ शुभारंभ

सुमंगलम हॉस्पिटल मे दंत चिकित्सा विभाग का हुआ शुभारंभ

मनोज पारीक — राजस्थान

सुमंगलम हॉस्पिटल मे दंत चिकित्सा विभाग का हुआ शुभारंभ....

स्थानीय सुमंगलम हॉस्पिटल में दंत चिकित्सा विभाग (डेंटल डिपार्टमेंट) का विधिवत शुभारंभ बुधवार को महंत श्री परमेश्वर गिरी महाराज, केवल गिरी आश्रम गौशाला टीडियासर के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आधुनिक जीवनशैली और खान-पान की आदतों के कारण दांतों से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ दंत चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता आमजन के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। इस अवसर पर आहूत  कार्यक्रम में वासुदेव चाकलान, योगाचार्य पवन जोशी, ऐडवोकेट डॉ. जयकांत बिवांल, सुरेन्द्र चुलेट, वासुदेव परवानी, मेघराज महर्षि, नितेश ताम्रायत एवं प्रभुदत सैनी सहित शहर के गणमान्य नागरिक बंधुओ सहित सुमंगलम हॉस्पिटल परिवार के डॉ. अमज़द, डॉ. अंकित चौधरी, स्त्री डॉ. आभा कालरा, डॉ. प्रमिला चौधरी, हॉस्पिटल संचालक वैद्य लक्ष्मीनारायण शर्मा सहित मनोज, अर्चना, चंचल, शिव भगवान, भंवरी, रवि, विक्की एवं अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित थे। 

https://jgnews.live/article/sumnglm-h-spitl-me-dnt-chikitsa-vibhag-ka-huaa-shubharnbh